फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Mohan Bhagwat Says Anyone Who Believes in India Is Indian, Declines Political Questions

जबलपुर: संघ प्रमुख का युवाओं को संदेश, भारत को अपना मानने वाला हर नागरिक भारतीय, राजनीतिक सवालों से बनाई दूरी

Mon, 26 Oct 2026 09:19 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 09:19 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जबलपुर में कहा कि संघ भारत को अपना मानने और देश की प्रगति में सहभागी बनने वाले हर व्यक्ति को भारतीय मानता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति व्यक्ति का व्यवहार महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Jabalpur: Mohan Bhagwat Says Anyone Who Believes in India Is Indian, Declines Political Questions
डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्पष्ट किया है कि संघ भारत को अपना मानने वाले को भारतीय मानता है। देश की प्रगति में सहभागी बनने और इसकी उन्नति से खुश होने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संघ भारतीय के रूप में व्यवहार करता है।
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने यह बात रविवार को जबलपुर स्थित श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित महाकौशल प्रांत के युवा शिविर के जिज्ञासा समाधान सत्र में कही। युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन धर्म या प्रांत के आधार पर भेदभाव नहीं करता, बल्कि देश के प्रति व्यक्ति का भाव और उसका व्यवहार ही सबसे महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जबलपुर: स्वयंसेवकों का व्यवहार समाज के लिए बने अनुकरणीय, मोहन भागवत ने दिया संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की शंकाओं का समाधान
सत्र के दौरान युवाओं ने संघ की विचारधारा, सामाजिक विषयों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से जुड़े प्रश्न पूछे। युवाओं की जिज्ञासाओं में जनसंख्या असंतुलन, राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर और संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े विषय भी शामिल रहे। डॉ. भागवत ने इन सभी सवालों के जवाब देकर संघ के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। उन्होंने बौद्धिक सत्र में युवाओं को देश के लिए तन, मन और धन समर्पित करने की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

राजनीतिक प्रश्नों का नहीं दिया उत्तर
डॉ. भागवत ने युवाओं से संवाद के दौरान राजनीतिक विषयों पर प्रश्नों के उत्तर देने से यह कहकर इन्कार कर दिया कि संघ का इससे कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रश्न राजनीतिक लोगों से पूछे जाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ऐसे कई राजनीतिक प्रश्न किए जाने पर उन्होंने स्वयं भी यह सवाल उठाया कि विद्यार्थी आखिर राजनीतिक प्रश्न क्यों पूछ रहे हैं। पूरे संवाद में संघ प्रमुख ने युवाओं को सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed