{"_id":"5e75db868ebc3e77b257a915","slug":"jabalpur-lockdown-after-four-test-positive-for-coronavirus-madhya-pradesh-2-jyotirlinga-temples-to-be-shut-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चार मामले मिलने के बाद जबलपुर में लॉकडाउन, मध्यप्रदेश के दो ज्योतिर्लिंग को भी बंद किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चार मामले मिलने के बाद जबलपुर में लॉकडाउन, मध्यप्रदेश के दो ज्योतिर्लिंग को भी बंद किया गया
Sat, 21 Mar 2020 02:46 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के मामलों में हो रही तेजी को देखते हुए विभिन्न राज्यों द्वारा प्रसार को रोकने के लिए मुख्य शहरों को लॉकडाउन किया जा रहा है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है, जहां शुक्रवार को कोरोना के चार मामले सामने आने बाद प्रशासन ने शहर को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह लॉकडाउन 21 और 22 मार्च को जारी रहेगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने का मनाही है। जिला कलेक्टर सहित राज्य प्रशासन और अन्य अधिकारी जनता से सहयोग करने और सामाजिक दूरी का अभ्यास करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य के दो ज्योतिर्लिंग में 31 मार्च तक नहीं होगा भक्तों का प्रवेश
वहीं, मध्यप्रदेश के दो प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग मंदिरों ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के प्राधिकारियों ने कोरोना वायरस प्रकोप को देखते हुए भक्तों के प्रवेश पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और खंडवा जिले में ओंकारेश्वर राज्य में दो ज्योतिर्लिंग मंदिर हैं जो हर दिन हजारों भक्तों को आकर्षित करते हैं। देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर हैं।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर शशांक मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर महाकालेश्वर सहित शहर के सभी मंदिरों में 31 मार्च तक भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में अभी तक कोरोना का कोई भी संक्रमित मरीज नहीं पाया गया है।
खंडवा जिले के पुनासा के उप मंडल अधिकारी ममता खेड़े ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारियों के साथ बैठक की। यह मंदिर शहर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है।
खेडे ने कहा कि बैठक में तय किए गए निर्णय के अनुसार, ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। हालांकि, पुजारी मंदिर में दैनिक अनुष्ठान और आरती करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर शहर में वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। ओंकारेश्वर उज्जैन से लगभग 138 किलोमीटर दूर है।
शुक्रवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया, जब जबलपुर में चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। दुबई से लौटे एक परिवार के तीन लोग और एक अन्य व्यक्ति जो हाल ही में जर्मनी से लौटा था, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
स्कूलों, सिनेमा हॉल, संग्रहालयों आदि को बंद करने के बाद, राज्य के कई जिलों में अधिकारियों ने कई उपाय किए हैं, जैसे कि रेस्तरां और बाजारों को बंद करना।
