फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Head constable turned crorepati, Madhya Pradesh Lokayukta raided assets worth Rs 4.39 crore

जबलपुर: करोड़पति निकला हेड कांस्टेबल, मध्यप्रदेश लोकायुक्त के छापे में सामने आई 4.39 करोड़ रुपये की संपत्ति 

Wed, 03 Nov 2021 01:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 03 Nov 2021 01:59 PM IST
सार

जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस के छापे में हेड कांस्टेबल के पास से 4.39 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Head constable turned crorepati, Madhya Pradesh Lokayukta raided assets worth Rs 4.39 crore
सच्चिदानंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को हेड कांस्टेबल के दो ठिकानों पर छापेमारी की। कथित तौर पर 4.39 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक जेपी वर्मा ने बताया कि जबलपुर के तिलवारा थाने में तैनात सच्चिदानंद सिंह उर्फ मटरू के बरगी स्थित आवास और फार्म हाउस पर छापा मारा गया। 4.39 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज और अन्य संपत्ति का पता चला। इनमें एक मकान, कृषि भूमि, फार्महाउस, सोने-चांदी के आभूषण, सात मोटरसाइकिल सहित 14 वाहन शामिल हैं। 
विज्ञापन


मटरू के खिलाफ लोकायुक्त के पास आय से अधिक संपत्ति किस शिकायत की गई थी। प्रारंभिक कार्रवाई में बरगी हिल्स में 12000 वर्गफीट का प्लाट और मकान, बरगी के सुकरी में करीब 12 एकड़ का फार्म हाउस समेत लाखों रुपए कीमती कई चार पहिया वाहन, हाईवा जेसीबी, ग्रेडर मशीन, पोकलेन आदि का पता चला है। उक्त संपत्तियां किसके नाम पर खरीदी गई हैं लोकायुक्त की टीमें इसका पता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 1995 के बाद से बरगी संभाग के ही थानों में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक मटरू के खिलाफ लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। दोनों जांच एजेंसियां शिकायत की जांच में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार तड़के लोकायुक्त की सर्च टीमों ने मटरू के ठिकानों पर दबिश दे दी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed