फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Five dead, four injured in two road accidents, car collided with a tree in both incidents

जबलपुर: दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच मृत, चार घायल, दोनों घटनाओं में कार पेड़ से जा भिड़ी

Mon, 07 Feb 2022 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 07:37 PM IST
सार

उमरिया तथा कटनी जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। दोनों घटनाओं में चार व्यक्तियों को चोट आई है।
 

विज्ञापन
Jabalpur: Five dead, four injured in two road accidents, car collided with a tree in both incidents
सड़क दुर्घटनाओं में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया तथा कटनी जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। दोनों घटनाओं में चार व्यक्तियों को चोट आई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटनी के माधवनगर थानान्तर्गत ग्राम झिंझरी के समीप रविवार-सोमवार की रात्रि 3 बजे के लगभग तेज रफ्तार में भागती कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में सवार भट्टा मोहल्ला निवासी श्रजल पिता राजेन्द्र शुक्ला उम्र 22 तथा गायत्री नगर निवासी योगेश पिता संजय तिवारी की मौत हो गई। इसके अलावा अमन शर्मा (22), राज यादव (24) तथा दीपक सरोठे को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना उमरिया जिले के ग्राम दुम्बार के समीप हुई। यहां सुबह लगभग 6 बजे मारुति जेन क्रमांक एमपी 20 सी ए 7003 सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार सवार राम मिलन निवासी कटनी, प्रहलाद साहू निवासी शहडोल,गन्नू शेखर निवासी कटनी की मौत हो गई तथा आशीष पटेल नाम युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार सवार युवक शहडोल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed