{"_id":"61bc8f33dc09417923677390","slug":"jabalpur-diesel-tanker-caught-fire-after-collision-with-bike-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: डीजल टैंकर से बाइक की टक्कर, फिर लगी आग, बाइक सवार तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: डीजल टैंकर से बाइक की टक्कर, फिर लगी आग, बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Fri, 17 Dec 2021 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:44 PM IST
सार
मैहर- उचहेरा मार्ग में डीजल टैंकर की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। डीजल टैंकर में भी आग लग गई थी, जिस पर सड़क को दोनों तरफ से बंद कर दमकलकर्मियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मैहर-उचहेरा मार्ग पर डीजल से भरे टक्कर से बाइक टकरा गई। इसके बाद वह टैंकर के साथ घसीटते हुए दूर तक चली गई। बाइक के पेट्रोल टैंक में लगी आग से डीजल टैंकर ने भी आग पकड़ ली। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई है।
मैहर की एसडीओपी हिमाली सोनी ने बताया कि मैहर-उचहेरा मार्ग स्थित कोरवारा मोड पर दोपहर लगभग एक बजे हादसा हुआ। टैंकर और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हुई। इसके बाद बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लग गई थी। इससे डीजल टैंकर ने भी आग पकड़ ली थी। सड़क को दोनों तरफ से बंद कराया गया। इससे जाम की स्थिति बन गई थी। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लग गया। घटना में मृतकों की पहचान पथरहटा निवासी गणेश कोल, सुनील रावत तथा ध्रुव चौबे के तौर पर हुई है। तीनों दोस्त मोटर साइकिल पर सवार होकर मैहर जा रहे थे।