फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Crocodile was trapped at Panchavati Ghat for 10 days, forest department rescued by putting cage

जबलपुर: 10 दिन से पंचवटी घाट पर फंसा था मगरमच्छ, वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रेस्क्यू किया

Sat, 27 Nov 2021 04:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 27 Nov 2021 04:25 PM IST
सार

वन विभाग के अमले ने जबलपुर के भेड़ाघाट में पंचवटी घाट के पास 10 दिन से फंसे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन
Jabalpur: Crocodile was trapped at Panchavati Ghat for 10 days, forest department rescued by putting cage
भेड़ाघाट में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदा नदी के पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में शनिवार को पंचवटी घाट पर करीब 10 दिन से फंसे मगरमच्छ को वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रेस्क्यू किया। मगरमच्छ भूलभुलैया से स्वर्गद्वारी के बीच फंसा हुआ था। 
विज्ञापन


डीएफओ अंजना तिर्की ने बताया कि पंचवटी के पास कुंड में मगरमच्छ करीब दस दिन से नजर आ रहा था। वन विभाग की टीम ने आसपास का निरीक्षण कर उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए थे। आज सुबह जैसे ही मगरमच्छ कुंड से बाहर आया और भोजन के लिए पिंजरे में गया वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर लिया। 
विज्ञापन

 

Jabalpur: Crocodile was trapped at Panchavati Ghat for 10 days, forest department rescued by putting cage
भेड़ाघाट में मगरमच्छ को पिंजरे में पकड़कर डैम में छोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
तिर्की ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ की उम्र लगभग डेढ़ साल है। उसे पिंजरे के सहारे पकड़कर परियट डैम में छोड़ा गया है। वहां मगरमच्छ को प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। नर्मदा नदी का भेड़ाघाट अपनी सफेद संगमरमरी चट्टानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने आते हैं। पंचवटी में बोटिंग का आनंद भी लेते हैं। 10 दिन के प्रयास के बाद वन विभाग को मगरमच्छ पकड़ने में सफलता मिली। इससे पर्यटकों व क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed