{"_id":"61d1a9a794dfe053c83ef429","slug":"jabalpur-crime-news-rti-activist-murdered-for-omitting-names-from-bpl-list-half-a-dozen-accused-including-father-and-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime News: बीपीएल सूची से नाम कटने पर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या, पिता-पुत्र सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime News: बीपीएल सूची से नाम कटने पर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या, पिता-पुत्र सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 02 Jan 2022 07:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:03 PM IST
सार
बालाघाट जिले में हुए आरटीआई कार्यकर्ता के अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईटीआई के तहत जानकारी मांगने पर बीपीएल सूची से नाम काटे जाने के कारण आरोपी पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
रटीआई कार्यकर्ता के अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले में हुए आरटीआई कार्यकर्ता के अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईटीआई के तहत जानकारी मांगने पर बीपीएल सूची से नाम काटे जाने के कारण आरोपी पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
लांजी थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान के अनुसार 8 दिसंबर को दुलापुर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे खेत में एक शव मिला था। शव चार-पांच दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह डीकम्पोज हो गया था। कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त ग्राम धिनोरा निवासी सतीश शेन्डे उम्र 51 वर्ष के रूप में हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया था। विवेचना में यह बात सामने आई कि मृतक आईटीआई कार्यकर्ता था।
सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर गांव के राजकुमार चैरे उम्र 50 वर्ष के परिवार का नाम बीपीएल सूची से हटा दिया गया था। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स में रूप में पदस्थ उसकी बेटियों के संबंध में भी उसके आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। राजकुमार चैरे तथा उसका बेटा मॉन्टी उर्फ रतनदीप बस चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
राजकुमार अपनी बस लेकर 4 दिसंबर को गांव पहुंचा था। उसने देखा कि सतीश अपने घर के सामने अकेला है। मौके का फायदा उठाते हुए उसने भारी वस्तु से हमला कर उसे बेहोश कर दिया और बस में डालकर तीन किलोमीटर दूर दुलापुर ले गया। इसके बाद उसने फोन कर अपने बेटों मॉन्टी, रोहित तथा उसके साथी भारत भलावी, अतुल तथा सोहेल को बुलाया। सभी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आईटीआई कार्यकर्ता पर लाठी व रॉड से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई और आरोपियों ने शव को खेत में फेंक दिया था। पुलिस की पड़ताल में परत दर परत खुलती गई और मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।