फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Coronavirus death toll increasing, lack of place for cremation in Crematoriums

जबलपुर: श्मशान घाटों में कम पड़ रही जगह, जमीन पर चिता बना कर अंतिम संस्कार

Wed, 16 Sep 2020 07:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur Coronavirus death toll increasing, lack of place for cremation in Crematoriums
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के शहर जबलपुर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। हालात यह हैं कि श्मशान घाट में लोगों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। एक घटना में शहर के रानी ताल श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए प्लेटफॉर्म नहीं मिल सका। ऐसे में परिजनों को जमीन पर ही शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


शहर प्रशासन का कहना है कि यहां के चार श्मशान घाटों में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों और सामान्य मौतों के चलते यहां औसत से तीन गुना अधिक शव आ रहे हैं। शहर के श्मशान घाटों में अब जगह कम पड़ने लगी है। ऐसे में लोगों को जमीन पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। शहर में चारों श्मशान घाटों में रोज करीब 20 अंतिम संस्कार हो रहे हैं। बता दें कि कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में जबलपुर राज्य में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन



बता दें कि जबलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है। यहां रोज कोरोना के 100 से 150 नए मामले सामने आ रहे हैं। शहर में मंगलवार को 165 नए मामले सामने आए थे। यहां कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब छह हजार से ऊपर चली गई है। यहां कुल मामले 6018 हैं तो सक्रिय मामलों की संख्या 1255 है। वहीं, रोजाना कोरोना संक्रमित दो-तीन मरीजों की मौत हो रही है। अब तक जबलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित 108 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed