{"_id":"6182744e3e87c279984e52c9","slug":"jabalpur-bjp-leader-returning-from-market-shot-dead-accused-robbed-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: बाजार से लौट रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक लूट ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: बाजार से लौट रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक लूट ले गए आरोपी
Wed, 03 Nov 2021 05:06 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:06 PM IST
सार
जबलपुर में भाजपा के अजजा मोर्चा के नेता सुरेश बर्मन की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सुरेश बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के भाजपा नेता सुरेश बर्मन की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरेश धनतेरस की खरीदारी करने निकले थे। बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली बर्मन के सिर में लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय सुरेश बर्मन भाजपा के सिहोरा नगर मंडल अजजा मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष था। हत्यारे बाइक और मोबाइल छीनकर भाग गए, पर पर्स को हाथ नहीं लगाया। पुलिस के सामने यह पहले है कि हत्या लूट की नीयत से की गई या पुरानी रंजिश के चलते हुई है।
सुरेश बर्मन सड़क पर निढाल पड़े थे। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो मोबाइल और बाइक नहीं मिला। जेब में रखे पर्स में चार हजार रुपए मिले हैं। सुरेश बर्मन अपने घर पर ही वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। परिजनों का कहना है सुरेश बर्मन की किसी से दुश्मनी या झगड़ा नहीं था। पुलिस के लिए सवाल बना हुआ है कि बर्मन की हत्या के पीछे मकसद क्या था? लूट की नीयत से हत्या की गई तो आरोपियों ने पर्स क्यों नहीं देखा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल डिटेल और सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।