{"_id":"5fb4cd9f8ebc3e9bc7345611","slug":"jabalpur-asi-santosh-sen-ran-ward-after-lifting-injured-laborers-on-the-shoulder-lost-their-hands-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जब घायल मजदूरों को कंधे पर उठा वार्ड तक दौड़े एएसआई, एनकाउंटर में गंवाया था हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जब घायल मजदूरों को कंधे पर उठा वार्ड तक दौड़े एएसआई, एनकाउंटर में गंवाया था हाथ
Wed, 18 Nov 2020 01:04 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
एएसआई संतोष सेन (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एएसआई संतोष सेन ने फर्ज और इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देखकर हर कोई उनका कायल हो गया है। दरअसल, मंगलवार शाम शहर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। जब अस्पताल में एएसआई को स्ट्रेचर नहीं मिला तो वह घायल मजदूरों को कंधे पर उठाकर वार्ड तक ले गए।
विज्ञापन
दरअसल, जबलपुर के चरगंवा इलाके में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक में सवार मजदूर 30 से 35 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। ये सभी मजदूर खेत में मटर तोड़ने कोहला से शाहपुरा जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
हर जगह हो रही है तारीफ
इस दौरान पुलिस टीम में एएसआई संतोष सेन भी थे, जो हादसे में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां स्ट्रेचर नहीं मिलने पर एएसआई ने घायल मजदूरों को अपनी पीठ पर लादकर वार्ड तक पहुंचाया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी भी मजदूरों को कंधे पर लादते हुए वार्ड तक लेकर गए। वहीं, अब पुलिसकर्मियों के इस जज्बे को हर जगह सराहा जा रहा है। पुलिसकर्मियों की सेवा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
एनकाउंटर में टूट गया था दाहिना हाथ
57 साल के एएसआई संतोष सेन का एक हाथ टूटा हुआ है, फिर भी वह मजदूरों को कंधे पर उठाकर वार्ड तक पहुंचाया। दरअसल, संतोष सेन साल 2006 में नरसिंहपुर में गुंडे पवन यादव का एनकाउंटर करते हुए घायल हो गए थे। इस घटना में उनका दाहिना हाथ बुरी तरह फ्रेक्चर हो गया था।
हाथ के ठीक होने के बाद वह इससे लिख नहीं पाते थे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और बाएं हाथ से लिखना और काम करना शुरू किया। वहीं, अब हाथ खराब होने के बाद भी मजदूरों को लादकर वार्ड तक पहुंचाने के लिए उनकी हर जगह तारीफ हो रही है।
