{"_id":"5d5fe7338ebc3e017f1e44eb","slug":"inx-media-case-advocates-in-congress-unable-to-get-bail-for-p-chidambaram-lakshman-singh-raghogarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के मठाधीश अधिवक्ता, चिदंबरम की जमानत नहीं करा पाए: लक्ष्मण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के मठाधीश अधिवक्ता, चिदंबरम की जमानत नहीं करा पाए: लक्ष्मण सिंह
Fri, 23 Aug 2019 06:46 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के बड़े नेताओं, जो देश के नामी वकील भी हैं, का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम की जमानत भी नहीं करा पाए। आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने चिदंबरम को बुधवार रात गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "चिदंबरम जी निर्दोष सिद्ध हों, पार्टी की स्वच्छ छवि बने, यही कामना करते हैं, परंतु दुख इस बात का है कि हमारे सभी "मठाधीश" अधिवक्ता जिन्हें बार-बार राज्य सभा का सदस्य बनाया, उनकी जमानत नहीं करा पाए।" वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी चिदंबरम के लिए जमानत की कोशिश करने वाले वकीलों में शामिल थे।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है कि पांच बार के सांसद रहे लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा है। सिंह दो बार भाजपा से भी सांसद रहे हैं।
पिछले साल अप्रैल में जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमलनाथ का नाम तय कर रहा था तब सिंह ने ट्वीट किया था, "ब्लूटूथ तकनीक के युग में कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव में जाना एचएमवी रिकॉर्ड चलाने की तरह है।"
विज्ञापन
वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद लक्ष्मण सिंह भाजपा में शामिल हुए और दो लोकसभा चुनाव भगवा पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीते। वर्ष 2010 में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। वह वर्ष 2013 में कांग्रेस में वापस लौटै।
