फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Investigation of bank locker of RK Miglani, advisor of CM Kamal Nath

कमलनाथ के सलाहकार रहे आरके मिगलानी के बैंक लॉकर की पड़ताल शुरू

Fri, 24 May 2019 11:59 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 24 May 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Investigation of bank locker of RK Miglani, advisor of CM Kamal Nath
कमलनाथ - फोटो : File Photo

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सलाहकार रहे राजेंद्र कुमार मिगलानी के बैंक लॉकर की दिल्ली में पड़ताल की जा रही है। बता दें करीब डेढ़ महीने पहले भी मिगलानी के घर 30 घंटे से ज्यादा समय तक छापा मारा गया था। 


loader

आयकर विभाग को उस वक्त वहां से इलेक्शन बॉन्ड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले थे। दस्तावेज में लिखा था 'इलेक्शन बॉन्ड-200'। छापे में अनेक डायरियां और कंप्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला था।

इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्रॉपर्टी खरीदे जाने का जिक्र था। साथ ही फर्जी शेल कंपनियों के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कालाधन सफेद किए जाने की आशंका जताई गई थी।

उस वक्त यह कार्रवाई मिगलानी के अलावा कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़, रिश्तेदार रतुल पुरी, दीपक पुरी और मोजरबियर व अमिरा कंपनी के भोपाल, इंदौर, दिल्ली और गोवा स्थित ठिकानों पर की गई थी। भोपाल में प्लेटिनम प्लाजा स्थित प्रतीक जोशी के घर से 9 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। हालांकि आयकर विभाग ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed