{"_id":"60ba463796e61f49961cab73","slug":"internal-rift-in-madhya-pradesh-congress-ajay-singh-rahul-slams-kamalnath-over-bharat-badnaam-hai-statement-wrong-accuses-him-of-disrespecting-vindhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: कांग्रेस नेता ने कमलनाथ को 'बदनाम' वाले बयान पर घेरा, लगाया विंध्य के अपमान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद: कांग्रेस नेता ने कमलनाथ को 'बदनाम' वाले बयान पर घेरा, लगाया विंध्य के अपमान का आरोप
Fri, 04 Jun 2021 08:56 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:56 PM IST
सार
'मेरा भारत बदनाम है' बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस में घमासान छिड़ चुका है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को गलत बताया। साथ ही, कमलनाथ पर विंध्य क्षेत्र के अपमान का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अब अपने बयान को लेकर कांग्रेस में ही घिरने लगे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने उनके 'मेरा भारत बदनाम है' बयान को गलत बताया। साथ ही, कांग्रेस की सरकार गिरने के लिए विंध्य क्षेत्र को जिम्मेदार बताने के लिए उनकी आलोचना की।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कोरोना पर दिया बयान
गौरतलब है कि सतना के मैहर में कमलनाथ ने कहा था कि मेरा भारत महान नहीं, बल्कि बदनाम है। उन्होंने यह बात कोरोना संक्रमण से निपटने में भाजपा सरकार के असफल रहने को लेकर कही थी। हालांकि, उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने के पीछे विंध्य क्षेत्र को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
अजय सिंह ने किया पलटवार
कमलनाथ के इन बयान पर अजय सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनाए रखने की जिम्मेदारी खुद कमलनाथ की थी, क्योंकि वह मुख्यमंत्री थे। इसमें विंध्य क्षेत्र का कोई दोष नहीं है। कमलनाथ का यह बयान विंध्य क्षेत्र के लोगों का अपमान है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में कांग्रेस को आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलने की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इसके अलग कारण थे, जिसे सब जानते हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को ऐसे बयान देने से बचने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
'भारत बदनाम' वाले बयान पर भी घेरा
अजय सिंह ने कमलनाथ के भारत बदनाम है वाले बयान को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को संयम बरतने की जरूरत है। भाजपा ऐसे मौकों की तलाश में रहती है। इस तरह के बयान न दें, जिससे भाजपा को मौका मिले।
