{"_id":"6472e4afde5b5d32540b29ba","slug":"innocent-left-the-house-after-being-stopped-from-using-mobile-dogs-scratched-half-his-body-in-the-forest-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मोबाइल चलाने से रोका तो गुस्सा होकर घर छोड़ गया मासूम, जंगल में कुत्तों ने नोच लिया आधा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मोबाइल चलाने से रोका तो गुस्सा होकर घर छोड़ गया मासूम, जंगल में कुत्तों ने नोच लिया आधा शरीर
Sun, 28 May 2023 10:50 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 28 May 2023 10:50 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मोबाइल चलाने से रोकने पर 12 वर्षीय मासूम घर छोड़कर चला गया। उसका शव जंगल से बरामद हुआ है। कुत्तों ने आधा शरीर नोच लिया था।
विज्ञापन
दमोह में 12 वर्षीय बच्चे का शव जंगल में मिला है, जिसे कुत्तों ने नोच लिया था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक एक में रहने वाले पप्पू पटेल का 12 साल का बेटा सूरज मोबाइल चलाने से रोकने पर नाराज हो गया था। वह दो दिन पहले गुस्सा होकर घर से कहीं चला गया था। उसका शव जंगल में मिला है। आधा शरीर कुत्तों ने नोच लिया है। तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं ने उसकी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पप्पू पटेल का कहना है कि सूरज की छुट्टियां चल रही थी। पूरे दिन मोबाइल चलाता रहा था। उसे रोका तो वह गुस्सा होकर दो दिन पहले बाहर चला गया था। परिजनों के यहां तलाशा तो वह नहीं मिला। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई। शनिवार को कुछ महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी। वहां पर उन्हें बुरी हालत में शव दिखाई दिया। उसे कुत्तों ने नोच लिया था। हिंडोरिया थाना प्रभारी संधीर चौधरी ने कहा कि शव के गले में निवार की रस्सी बंधी मिली है। नीचे के हिस्से को कुत्तों ने नोच लिया। पिता ने उसकी शिनाख्त की है। बताया गया है कि बच्चे की मां कहीं चली गई है। उसकी दो बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
