फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Innocent child who fell into borewell died in hospital In rajgarh

Rajgarh: बोरवेल में गिरी मासूम को रेस्क्यू कर निकाला बाहर, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 06 Dec 2023 08:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Dec 2023 08:32 AM IST
सार

Rajagarh News: राजगढ़ जिले में बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे बच्ची ने अपनी अंतिम सांस ली। डॉक्टरों की मानें तो गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ के चलते बच्ची सरवाइव नहीं कर सकी।

 

विज्ञापन
Innocent child who fell into borewell died in hospital In rajgarh
बोरवेल में गिरी मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सकुशल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। लेकिन इस बीच उसकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। जिसके बाद उसे तुरंत भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। जहां बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे माही ने अपनी अंतिम सांस ली। डॉक्टरों की माने तो गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ के चलते बच्ची सरवाइव नहीं कर सकी।

विज्ञापन


सीएम शिवराज ने लिया था संज्ञान
बता दें कि यह मामला बोड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया रसोड़ा गांव का था। जब मंगलवार शाम बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम मौके पर पहुंची थी। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोरवेल में बच्ची के गिरने के मामले को संज्ञान लिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय राजगढ़ जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed