फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Inhumanity in Rewa: Minor gang-raped, bitten by teeth for protesting, all three arrested

रीवा में हैवानियत: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दांतों से काटा, तीनों गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 03:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 03:30 PM IST
सार

रीवा जिले के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने अपने बचाव की कोशिश की तो आरोपियों से दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
 

विज्ञापन
Inhumanity in Rewa: Minor gang-raped, bitten by teeth for protesting, all three arrested
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

रीवा जिले के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने अपने बचाव की कोशिश की तो आरोपियों से दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने जानकारी दी कि घटना रविवार रात की है। सोमवार को इसकी शिकायत की गई। वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर स्थित हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव में हुई। रविवार रात को पीड़िता अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही थी, तभी शिवकरण गौड़ ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया और जंगल में ले गए। तीनों से बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता विरोध कर रही थी तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर कई जगह दांत गड़ा दिए। उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

 
घटना के बाद किशोरी जैसे-तैसे अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और सारी जानकारी दी। सोमवार सुबह परिजनों ने हनुमना थाने पर मामला दर्ज कराया।
 
वर्मा ने बताया कि मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता की शिकायत पर हनुमना थाने में पॉक्सो एक्ट और रेप का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी 22 साल का बताया गया है, वहीं दो अन्य आरोपियों की उम्र 16-17 साल है। मामले में पीड़िता और आरोपीगण ट्राइबल कम्युनिटी से आते हैं। बताया जा रहा है कि किशोरी के परिजनों ने मुख्य आरोपी से पीड़िता से शादी की करने की बात भी कही थी, पर उसने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed