फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indradhanush Abhiyan 4.0: Will start in 10 districts of Madhya Pradesh from March 7, Health Minister flagged off publicity vehicles

इंद्रधनुष अभियान 4.0: 7 मार्च से 10 जिलों में होगा शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना

Sun, 06 Mar 2022 11:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 11:47 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने रविवार को सघन टीकाकरण इंद्रधनुष अभियान 4.0 के लिए प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के 10 जिलों में 7 मार्च से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Indradhanush Abhiyan 4.0: Will start in 10 districts of Madhya Pradesh from March 7, Health Minister flagged off publicity vehicles
भोपाल: प्रचार-प्रसार वाहनों को चिंहित जिलों के लिए रवाना करते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 7 मार्च से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 के लिए स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने मल्टीमीडिया प्रचार-प्रसार वाहनों को रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंद्रधनुष अभियान 4.0 में 3 चरणों में टीकाकरण होगा। अभियान का पहला चरण सोमवार से शुरू होगा। अभियान के शुरू होने से पूर्व मल्टीमीडिया प्रचार-प्रसार वाहन 10 जिलों में लोगों को अभियान की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के लिए सघन टीकाकरण इंद्रधनुष अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 7 मार्च, 4 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में प्रदेश के 10 जिलों के करीब 20 हजार हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें 5 हजार माताएं और 15 हजार शिशु शामिल हैं। पिछली बार हुए इंद्रधनुष अभियान में प्रदेश 70 फीसदी टारगेट पूरा कर पाया था। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने की सहयोग की अपील
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों से भी सहयोग देने की अपील की। उन्होंने परिवार, पड़ोस के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने टीका लगवाने की अपील की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में होगा टीकाकरण
7 मार्च को मध्य प्रदेश के 10 जिलों ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना, मुरैना, दतिया, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी और मंडला में टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू होगा। संबंधित जिलों के 70 ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अभियान की निगरानी करेंगे। मोबाइल टीकाकरण दल दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर टीकाकरण करेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed