फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Yuvan davv Devi Ahilya University's State-Level Youth Festival

Indore News: 800 युवा कलाकारों ने मंच पर मचाई धूम, स्टूडेंट्स का जोश देखते ही बन रहा था

Mon, 03 Feb 2025 08:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 03 Feb 2025 08:42 PM IST
सार

Indore News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 'युवान 2024-25' का शुभारंभ हुआ, जिसमें 12 विश्वविद्यालयों के 800 विद्यार्थी 22 विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि तुलसीराम सिलावट ने युवाओं को भारत का भविष्य बताया।

विज्ञापन
Yuvan davv Devi Ahilya University's State-Level Youth Festival
मंच पर प्रस्तुति देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड कैंपस में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव 'युवान 2024-25' का शुभारंभ हो गया। उत्सव की शुरुआत सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली के साथ हुई। इस उत्सव में 12 विश्वविद्यालयों के 800 विद्यार्थी 22 अलग-अलग विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अंतर-विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव का शुभारंभ उत्साह, उमंग और जोश के साथ सोमवार को हुआ।

विज्ञापन


युवाओं के दम पर पूरी दुनिया में नेतृत्व करेगा भारत
मुख्य अतिथि मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं। भारत में विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता है और इसकी शक्ति युवा हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्व स्तर पर भारत फिर नेतृत्व करे, इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी युवा वर्ग पर है। सिलावट ने आगे कहा, युवा अपनी शक्ति का पूरा उपयोग भारत के लिए करें। युवाओं में शक्ति तो है, लेकिन उसे दिशा देने का काम शिक्षकों का है। युवा वर्ग भारत का भविष्य बना सकते हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन शिक्षकों को ही करना होगा। शिक्षक, युवाओं को ऐसे तराशें कि वे भारत को विकसित भारत बना सकें। शिक्षा के साथ संस्कृति और कला को भी बढ़ाना चाहिए, जिसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। विशेषकर युवाओं को इस दिशा में तेजी से काम करना चाहिए। युवा उत्सव वास्तव में युवा शक्ति, ऊर्जा, आत्मीयता और प्रतिभा का संगम है।
विज्ञापन


यह मंच प्रतिभाओं को सामने लाएगा
कुलगुरु डॉ. राकेश सिंगई ने कहा कि युवा उत्सव वास्तव में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, जहां उन्हें निखारकर प्रदेश को सौंपा जाता है। ये युवा ही भारत के निर्माण में भागीदार बनते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में जिसने खुद को स्थापित कर लिया, वह जीवन में कभी पीछे नहीं रहता। गायिका कल्पना झोकरकर ने कहा कि नई पीढ़ी अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यपरिषद सदस्य वैशाली वायकर ने कहा कि युवा भारत की ताकत और पहचान दोनों हैं। सभी युवाओं को जोड़कर रखना ही वास्तव में 'युवान' का उद्देश्य है। रजिस्ट्रार डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि युवा उत्सव एक बड़ा मंच है, जहां से आशुतोष राणा और कपिल शर्मा जैसे प्रतिभाशाली लोग निकले हैं।


तीन दिवसीय युवा उत्सव में आज से प्रतियोगिताओं का दौर भी शुरू हो गया। पहले दिन समूह नृत्य प्रतियोगिता, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, वेस्टर्न गायन प्रतियोगिता, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed