फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Women's Cricket World Cup: Five matches of the Women's World Cup will be played at Holkar Stadium in Indore

Women's Cricket WorldCup: इंदौर में भी खेले जाएंगे महिला क्रिकेट वर्ल्डकप के पांच मैच, जानें किनसे होगी भिड़ंत

Fri, 22 Aug 2025 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 06:50 PM IST
सार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच होंगे, जिनकी शुरुआत 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगी। कुल पांच मैच इंदौर में होंगे। स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं और ट्रॉफी भी इंदौर लाई गई है। 

विज्ञापन
Women's Cricket World Cup: Five matches of the Women's World Cup will be played at Holkar Stadium in Indore
इंदौर पहुंची महिला क्रिकेट विश्वकप की ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। इससे पहले इंदौर के नेहरू स्टेडियम में वर्ष 1997 में महिला वर्ल्ड कप का मैच हुआ था। इंदौर के होलकर स्टेडियम में 1 अक्टूबर को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंडिया, श्रीलंका टीम के साथ मैच होंगे। बांग्लादेश और पाकिस्तान टीम के मैच दूसरे शहरों के लिए शेड्यूल किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिटायर्ड जज के घर बाग टांडा गैंग ने की थी चोरी, 200 सीसीटीवी फुटेज से खुला राज,दो गिरफ्तार
विज्ञापन


एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने बताया कि सभी मैच दोपहर तीन बजे से खेले जाएंगे। मैच के मद्देनजर स्टेडियम में हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेडियम में नई लाइट लगाई गई है। इसके अलावा कुछ हिस्से में कुर्सियां भी बदली गई हैं। हमने भी बीसीसीआई से ब्यौरा मांगा है कि टीमें कब इंदौर आएंगी और कितने दिन रुकेंगी।  दर्शक टिकट लेकर ही मैच देख सकेंगे। इंदौर में हुए मैच को हमेशा ही इंदौरवासियों की तरफ से अच्छा प्रतिसाद मिला है। कुल 28 मैच देश के अलग-अलग स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इंदौर के अलावा बेंगलुरु, विशाखापटनम, गुवाहाटी में भी मैच होंगे।  पहला सेमीफाइनल कोलंबो या गुवाहाटी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अफसरों ने किया मेट्रो ट्रेक का ट्राॅली रन,एमडी बोले-वर्षाकाल में भी न रुके मेट्रो प्रोजेक्ट का काम

वर्ल्ड कप ट्रॉफी इंदौर आई
महिला वर्ल्ड कप की ट्राफी भी इंदौर लाई गए। एमपीसीए की पदाधिकारी, महिला टीम की खिलाड़ियों ने ट्राफी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। महिला क्रिकेटरों का कहना है कि बड़ी खुशी की बात है कि पांच मैच इंदौर में खेले जाएंगे। टॉप रैंकिंग की टीमों के मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed