{"_id":"68a8615ba87203ac16034665","slug":"indore-news-retired-judge-house-robbery-solved-police-arrests-gang-members-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News:रिटायर्ड जज के घर बाग टांडा गैंग ने की थी चोरी, 200 सीसीटीवी फुटेज से खुला राज,दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News:रिटायर्ड जज के घर बाग टांडा गैंग ने की थी चोरी, 200 सीसीटीवी फुटेज से खुला राज,दो गिरफ्तार
Fri, 22 Aug 2025 05:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:54 PM IST
सार
Indore News: हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपियों ने गार्ड की मौजूदगी में ग्रिल काटकर हथियारों के साथ बंगले में घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की प्रगति विहार कॉलोनी में 10 अगस्त को हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बदमाश हथियारों के साथ घर में घुसे थे और जज के बेटे पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश भी की थी।
यह भी पढ़ें...
Indore News: रिटायर्ड जस्टिस के घर 4 मिनट में 5 लाख की सनसनीखेज चोरी, सोता रहा बेटा
200 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले
एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे। इसके अलावा धार, अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ जिलों में सक्रिय गिरोहों से पूछताछ भी की गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समीर उर्फ समीरा (निवासी रगन मकवाना, जिला धार) और सर्कल पुत्र इंदरसिंह मंडलोई (निवासी टांडा) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गार्ड की मौजूदगी में ग्रिल काटकर घुसे बदमाश
चोरी की रात जब तीनों आरोपी बंगले में घुसे, तब गार्ड ड्यूटी पर मौजूद था। आरोपियों ने खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर प्रवेश किया। उनके पास लट्ठ, टॉमी और अन्य औजार थे। सुबह ऋत्विक की पत्नी उठी तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी खुली थी और कीमती सामान गायब था।
बरामदगी और गिरोह का खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों से दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 40 हजार रुपए नकद और एक बोलेरो कार बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बाग टाडा गैंग से जुड़े आरोपी
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कुख्यात बाग टांडा गैंग से जुड़े हुए हैं। यह गैंग रात में बायपास के आसपास की कॉलोनियों में सीरियल चोरी की वारदातों को अंजाम देकर कार से फरार हो जाता था। आरोपियों को पकड़ने के लिए ग्रामीण थाने की कई टीमों को लगाया गया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन