फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman's lover forced her children to change religion, also asked for marriage

Indore: महिला के प्रेमी ने उसके बच्चों को धर्म बदलने का दबाव बनाया, निकाह के लिए भी कहता था

Wed, 23 Aug 2023 05:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Aug 2023 05:27 PM IST
सार

वह धर्म बदलकर निकाह करने के लिए कहता था। मना करने पर भाई बहनों की हत्या की धमकी देता था। पीडि़ता ने परेशान होकर किसी तरह उसकी नानी से संपर्क किया और आपबीती बताई। इसके बाद नानी ने पुलिस की मदद से चारों बच्चों को आरिफ के घर से मुक्त कराया। 

विज्ञापन
Woman's lover forced her children to change religion, also asked for marriage
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

बाणंगगा पुलिस ने 15 साल की नाबालिग की शिकायत पर आरिफ हुसैन पर धार्मिक स्वतत्रंता अधिनियम, पास्को एक्ट औ अन्य धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी नाबालिग की मां का प्रेमी है, लेकिन चार माह से नाबालिग के साथ भी गलत हरकत कर निकाह के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

नाबालिग के तीन भाई बहन भी आरोपी के घर पर ही रह रहे थे। पीडि़ता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उनसे पुलिस को बताया कि मां पिता से अलग रहती है। दोनो के बीच आए दिन विवाद होते थे। घर पर आरिफ का आना जाना था। मां की आरिफ से शादी से पहले की पहचान थी। कुछ समय बाद मां आरिफ के घर चारों भाई बहनों को लेकर चली गई। जब मां घर के बाहर जाती तो आरिफ मेरे साथ गलत हरकतें करता था। मां के घर लौटने के बाद बेटी कहकर बुलाता था।

विज्ञापन

वह धर्म बदलकर निकाह करने के लिए कहता था। मना करने पर भाई बहनों की हत्या की धमकी देता था और मुझे मुबंई में बेचकर आने की धमकी देता था। पीडि़ता ने परेशान होकर किसी तरह उसकी नानी से संपर्क किया और आपबीती बताई। इसके बाद नानी ने पुलिस की मदद से चारों बच्चों को आरिफ के घर से मुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल आरिफ औरर चारों बच्चों की मां फरार है। बताते है कि दोनो मुबंई गए है। उसके जाने के बाद ही पीडि़ता ने नानी से संपर्क किया था। उधर बाणगंगा पुलिस इस मामले में महिला की भूमिका भी जांचेगी। यदि महिला भी आरोपी का मदद करती थी तो पुलिस महिला को भी आरोपी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed