फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman returning home after voting was hit by a car, died in hospital

Indore News: मतदान करके घर वापस जा रही महिला को कार ने टक्कर मारी, अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 18 Nov 2023 09:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 Nov 2023 09:01 PM IST
सार

तेज रफ्तार कार और बाइक से दो घटनाएं हुई। एक में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई दूसरी में एक महिला गंभीर घायल हो गई। 
 

विज्ञापन
Woman returning home after voting was hit by a car, died in hospital
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र में तब हुई जब महिला मतदान कर मायके जा रही थी। पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी कार जब्त कर ली है। 
विज्ञापन


इंदिरा एकता नगर निवासी 65 वर्षीय विमला अनोखीलाल की मृत्यु हुई है। शुक्रवार शाम विमला मतदान करने आई थी। इसके बाद घर पहुंचीं और कुछ देर रुककर मायके जाने के लिए रवाना हुईं। रिंग रोड पर शनि मंदिर के पास सड़क पार करते समय एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर में महिला गंभीर घायल
एक दूसरी घटना में एक महिला गंभीर घायल हो गई। उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित किला मैदान के समीप हुई। हादसे में महिला को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि सत्यनारायण गोयल इलेक्ट्रिक बाइक से पत्नी कीर्ति के साथ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक आई और उसने सीधे इनकी बाइक में टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बाइक पर युवक सवार थे। भिड़ंत इतनी तेज थी कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed