{"_id":"657ab7e85a3e516f55060f74","slug":"when-mother-did-not-give-mobile-son-studying-in-11th-hanged-himself-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मां ने मोबाइल नहीं दिया तो 11वीं में पढ़ रहे बेटे ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मां ने मोबाइल नहीं दिया तो 11वीं में पढ़ रहे बेटे ने लगा ली फांसी
Thu, 14 Dec 2023 01:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:38 PM IST
सार
बेटे की परीक्षा चल रही थी इसलिए मां ने पढ़ाई करने का कहा, नाराज बेटे ने आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विनय पिता राजू पाल
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल की आदत इतनी खतरनाक बनती जा रही है कि बच्चे उसकी वजह से आत्महत्या तक कर लेते हैं। इसी तरह की घटना इंदौर में हुई। 11वीं में पढ़ रहे बेटे को मां ने मोबाइल देने से मना किया तो बेटे ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्र के शव को जिला अस्पताल भेजा है।
घटना एरोड्रम इलाके की है। यहां के नगीन नगर में रहने वाले 17 वर्षीय विनय पिता राजू पाल ने बुधवार देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार को पिता सुबह काम पर चले गए थे और मां भी अपने काम पर जा रही थी। तभी मां लक्ष्मी बाई से विनय ने मोबाइल मांगा लेकिन मां ने उसे मोबाइल देने से माना कर दिया और कहा कि परीक्षा चल रही है, पढ़ने बैठो। थोड़ी देर बाद विनय की बहन अपनी सहेली के घर चली गई। विनय इस बात पर इतना नाराज हो गया कि उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां घर लौटी तो उसे फांसी पर झूलते विजय का शव मिला। मां ने तुरंत विनय के पिता को फोन लगाया। पिता के घर आने से पहले पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था
परिवार निम्न वर्ग का है और माता-पिता दोनों ही काम पर जाते हैं। घटना के समय माता-पिता दोनों ही घर में मौजूद नहीं थे। विनय 11वीं क्लास का छात्र था और वर्तमान में उसकी अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। पिता राजू पाल जेसीबी मशीन चलाने का काम करते हैं और मां लक्ष्मी बाई भी काम करती है। विनय की एक छोटी बहन भी है, लेकिन जब विनय ने फांसी लगाई तब वो अपनी सहेली के घर गई हुई थी।