फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What did Congress and BJP leaders say when Indore Lok Sabha candidate Akshay Bam left election field

Akshay Kanti: 'आस्तीन के सांप और गद्दार', अक्षय बम के चुनावी मैदान छोड़ने पर क्या बोले कांग्रेस-भाजपा के नेता

Mon, 29 Apr 2024 02:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 Apr 2024 02:39 PM IST
सार

Akshay Kanti: कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने अक्षय बम को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, अक्षय बम तुम तो 'फुस्सी बम' निकले, तुमसे अच्छी तो वैश्याएं हैं, जो अपने काम के प्रति ईमानदार होती हैं, कितने में बिके हो?

विज्ञापन
What did Congress and BJP leaders say when Indore Lok Sabha candidate Akshay Bam left election field
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने और भाजपा में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। कांग्रेस नेता अक्षय बम को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कोई उन्हें फुस्की बम कह रहा तो उनसे अच्छी वैश्याओं को बता रहा है। वहीं, भाजपा नेता पार्टी की विचारधारा और 400 पर जैसी बातें कर रहे हैं। अब पढ़िए, भाजपा कांग्रेस के नेताओं के बयान।   

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय बोले-  भाजपा में स्वागत है
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के सोमवार को नामांकन वापस लेने के बाद बाद सबसे पहले एक्स पर भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें अक्षय बम के साथ गाड़ी में बैठे एक तस्वीर थी। उन्होंने लिखा- इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।
विज्ञापन


सीएम यादव ने किया स्वागत 
मप्र के सीएम मोहन यादव ने भी अक्षय बम का स्वागत किया। उन्होंने एक्स कर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होकर इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने हमारे साथी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला की उपस्थिति में अपना नामांकन वापस ले लिया। मैं राष्ट्रवादी भाजपा परिवार में उनका आत्मीय स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास और देश के आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भरोसा पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर है। कांग्रेस की हालत यह है कि उम्मीदवार भी पार्टी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। इंदौर के उम्मीदवार आज भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस देश के विनाश की ओर ले जा रही है, इसलिए अब उसके उम्मीदवार भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

इंदौर कांग्रेस मुक्त
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह नगर इंदौर कांग्रेस मुक्त। कांग्रेस मैदान से गायब। कांग्रेस उम्मीदवार वापस। देश और प्रदेश को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले पटवारी इंदौर में कांग्रेस की स्थिति देख लें। इसके बाद अब जीतू पटवारी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये।

चुनाव से पहले ही कांग्रेस की हार 
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इंदौर में प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अक्षय कांति बम ने नामाकंन वापस लिया। भाजपा अबकी बार 400 पार, चुनाव से पहले ही हुई कांग्रेस की हार।

कांग्रेस: ऐसी घटनाएं और देखनी हैं 
अक्षय कांति बम के नाम वापसी पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि हमारा संघर्ष षड्यंत्रकारी और एकाधिकार वाली पार्टी से है। हमें अभी और भी ऐसी घटनाएं देखनी है। भाजपा से हमारा संघर्ष है। थोड़े बहुत आस्तीन के सांप और बचे हुए हैं, यह निकल जाएं तो पूरा विष निकल जाएगा।

केके मिश्रा बोले- तुमसे अच्छी तो वैश्याएं हैं 
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने अक्षय बम को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने एक्स कर लिखा- अक्षय बम तुम तो 'फुस्सी बम' निकले, तुमसे अच्छी तो वैश्याएं हैं, जो अपने काम के प्रति ईमानदार होती हैं, कितने में बिके हो? आगे उन्होंने लिखा- वक्त हमेशा बदलता है, जिस कारण बिके हो, वही कारण हमेशा कायम रहेगा और वही तुम्हें भविष्य में शिकंजे में भी लेगा। मुझे मालूम था तुम्हारी कीमत लग चुकी है, 15 दिन पहले मैं यह बात पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को बता चुका था। आखिरकार वह सच साबित हुआ। इसी खातिर मैंने तुम्हारे पक्ष में आज तक कुछ नहीं बोला, क्योंकि मुझे मालूम था कि मेरी भावनायें किसी 'गद्दार' को समर्पित हो सकती हैं, मेरा पूर्वानुमान सच साबित हुआ, तुम वही हो जिसने विधानसभा के संपन्न चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंगवानी से बहुत पैसा लिया और उनकी पीठ में छुरा भी घोंपा था। धंधेबाजों और दौलत से मोहब्बत करने वालों की कोई विचारधारा होती ही नहीं है, दूसरे धंधेबाजो की तरह तुमने भी यह साबित कर दिया। 

तो कार्रवाई क्यों नहीं की?
केके मिश्रा के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार किया। उन्होंने एक्स कर लिखा- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर बड़ा हमला। केके मिश्रा ने लिखा है कि अक्षय बम गद्दार है, धंधेबाज है, उन्हें 15 दिन पहले से ही पता चल गया था कि वो नाम वापस ले सकते है। इतनी जानकारी उन्हें थी तो उसके बाद भी पार्टी ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया? वे खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार हैं तो उन्होंने यह सारी सलाह अपने अध्यक्ष को क्यों नहीं दी...? वे लिख रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में अक्षय बम ने राजा मंघवानी की पीठ में छुरा घोपा था तो फिर क्या कारण था कि इसके बाद भी जीतू पटवारी ने अक्षय बम को टिकट दिया? वैसे मीडिया सलाहकार का यह निशाना जीतू पटवारी पर ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed