फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Rain: एक दिन में तीन इंच बारिश, स्कूल आंगनबाड़ी की छुट्टी, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Fri, 23 Aug 2024 10:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 Aug 2024 10:29 PM IST
सार

इंदौर में भारी बारिश के बाद कलेक्टर ने 24 अगस्त को स्कूलों और आंगनबाड़ियों की छुट्टी कर दी है। कई बस्तियों में पानी भर गया है। 

विज्ञापन
weather rain indore news imd mausam temperature forecast update
पानी में डूबी सड़कें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में गुरुवार देर रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई थी, जो शुक्रवार सुबह तेज हो गई। गुरुवार से शुक्रवार के बीच तीन इंच से अधिक पानी गिरा। कलेक्टर ने स्कूलों और आंगनबाड़ियों की 24 अगस्त को छुट्टी कर दी है। कई बस्तियों में पानी भर चुका है। यशवंत सागर का एक गेट खोला गया है। इस सीजन में पहली बार गेट खोला गया है। देर रात से सुबह 8.30 बजे तक ही आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बीच, तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुक्रवार को कुछ देर के लिए सुबह धूप निकली और फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को लगभग दो इंच पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से गुरुवार रात से ही कुछ जिलों में बारिश हो रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के चलते इंदौर में आज तेज बारिश का अनुमान है। 25 अगस्त से सिस्टम और मजबूत हो जाएगा।
weather rain indore news imd mausam temperature forecast update
इंदौर में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
बारिश के कारण तापमान में गिरावट
बारिश के कारण दिन का तापमान गुरुवार को 32.4 (+5) डिग्री सेल्सियस से शुक्रवार को 27.3 (+1) डिग्री सेल्सियस हो गया है। यानी एक ही दिन में तापमान 5 डिग्री गिरा है। वहीं रात का तापमान 22.7 पर ही स्थिर बना है। बारिश के साथ-साथ आद्रता में भी वृद्धि हुई है। शुक्रवार शाम आद्रता 98 प्रतिशत रही। गुरुवार से शुक्रवार के बीच चार इंच पानी गिर गया है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक ही तीन इंच से अधिक पानी गिरा है। 
weather rain indore news imd mausam temperature forecast update
रास्ते हुए जाम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
यातायात प्रभावित
तेज बारिश के कारण इंदौर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। लोगों को सड़कों पर सावधानी से चलना पड़ रहा है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है और लोग परेशान हो रहे हैं। नाला टेपिंग की वजह से तीन साल से इंदौर में यही हालात चल रहे हैं। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। कुछ इलाकों में घरों में भी पानी भर गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेनी चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। इसलिए, लोगों को तैयार रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।

बस्तियों, थानों और इमारतों में भरा पानी
शहर की बस्तियों, इमारतों और पुलिस थानों में भी पानी भर गया। कई निचली बस्तियां पानी में डूब गई। कई जगह लंबा जाम लगा। विजय नगर चौराहे पर लोग जाम में लंबे समय तक फंसे रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed