फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd mausam temperature today forecast indore

Weather: इंदौर में दस दिन बाद आएगी बारिश, ठंडी हवाओं से मिलती रहेगी राहत

Sun, 02 Jun 2024 07:04 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 02 Jun 2024 07:04 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक सात दिन में इंदौर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है। इससे हल्की बारिश होने लगेगी। 
 

विज्ञापन
weather imd mausam temperature today forecast indore
Indore - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर ने इस साल भीषण गर्मी को झेला और अब लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार मानसून सही वक्त पर केरल आ चुका है और अब लोगों को इसके मप्र में दस्तक देने का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक दस जून के आसपास इंदौर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन


पिछले साल मई में ही शुरुआत हो गई थी
पिछले साल मई से ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की शुरुआत हो गई थी। प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई थी और मानसून घोषित होने के पहले ही तीन इंच तक पानी बरस गया था। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। मानसून बरसने का अधिकृत खाता एक जून से शुरू हो गया है लेकिन इस बार दस जून के आसपास प्री-मानसून की गतिविधि शुरू होने के आसार हैं। राहत यह जरूर रहेगी कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे कम ही रहने वाला है। पश्चिमी हवाएं रफ्तार से चलती रहेंगी। इनमें ठंडक होने की वजह से गर्मी का अहसास बहुत अधिक नहीं होगा। केरल में मानसून पहुंच चुका है और हमारे यहां दस जून या इसके आसपास मानसून आ सकता है। 
विज्ञापन


फिर बढ़ रहा तापमान
इंदौर में शनिवार को तापमान 40.6 (+1) डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी इतना ही तापमान था। चार दिनों से गर्मी से राहत मिलने के बाद मौसम फिर बदलने लगा है। दिन में तेज रफ्तार गर्म हवाओं के कारण लोग फिर से परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed