{"_id":"6634fb528376d38046027efa","slug":"weather-imd-mausam-forecast-update-indore-bhopal-jabalpur-gwalior-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: मप्र के कई जिलों में हीट वेव, मौसम विभाग ने चेताया, अगले सप्ताह आ सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: मप्र के कई जिलों में हीट वेव, मौसम विभाग ने चेताया, अगले सप्ताह आ सकते हैं बादल
Fri, 03 May 2024 08:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 03 May 2024 08:27 PM IST
सार
कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक चल रहा है। मई के महीने में अधिकांश जिलों में लोग गर्मी से परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
मौसम अपडेट
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। कई जिलों में लू चल रही है और लोग गर्म हवाओं से परेशान हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नरसिंहपुर में 42 डिग्री रहा। वहीं खंडवा, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, टीकमगढ़ समेत 14 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई है। प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें तो शुक्रवार को भोपाल में 39.1 डिग्री, इंदौर में 39.7 डिग्री, ग्वालियर में 39.3 डिग्री, जबलपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि ईरान की ओर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छह और सात मई को पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सामान्य से साढ़े चार डिग्री तापमान ज्यादा होने पर हीट वेव चलने लगती है। अगले कुछ दिनों तक मध्यप्रदेश में हीट वेव का असर भी रहेगा।
यह जिले 40 के पार
नरसिंहपुर में पारा 42 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, खरगोन-रतलाम में 41.2 डिग्री और टीकमगढ़, उज्जैन-मलाजखंड में 40 डिग्री, शाजापुर में 40.1 डिग्री, गुना, शिवपुरी-खजुराहो में 40.2 डिग्री, सागर में 40.4 डिग्री, दमोह में 40.5 डिग्री, धार में 41 डिग्री तापमान रहा।
यहां पर मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने मध्य्प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। चार और पांच मई को ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन और खंडवा समेत 10 से अधिक शहरों में हीट वेव चल सकती है।