फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd alert forecast mausam rain temperature bhopal indore jabalpur sagar

Weather: मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, 11 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान

Mon, 08 Apr 2024 04:35 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 08 Apr 2024 04:35 AM IST
सार

एक बार फिर से मौसम बदल गया है। अप्रैल की गर्मी के बीच में कई जिलों में रविवार को बारिश हुई। 
 

विज्ञापन
weather imd alert forecast mausam rain temperature bhopal indore jabalpur sagar
भोपाल में हुई तेज बारिश। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में अप्रैल की गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को प्रदेश का मौसम बदला और कई जिलों में पानी गिरा। राजधानी भोपाल के साथ रायसेन, सागर और दमोह समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। सिवनी, बालाघाट समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। कई जिलों में आंधी और तेज हवा का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 60 Km प्रति घंटे तक की रफ्तार में आंधी चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में अलग अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक 10 अप्रैल को सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। इससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा समेत पूरे प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं ओले-आंधी का दौर जारी रह सकता है। अप्रैल में पहली बार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी है। इस कारण आंधी, बारिश, ओले और आकाशीय बिजली की गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन


इंदौर-भोपाल के हाल
इंदौर में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर में तेज धूप निकली। शाम को फिर बादलों की वजह से ठंडक छा गई। भोपाल में रविवार तड़के बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। दोपहर में बादल छाए रहे। शाम को अचानक मौसम बदला और गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। 
विज्ञापन


दमोह में तेज बारिश
दमोह में आंधी और तेज हवाओं के बाद जमकर बारिश हुई। सब स्टेशन पर फॉल्ट से बिजली गुल हो गई। रविवार शाम करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। जबलपुर क्षेत्र में बारिश की वजह से सब स्टेशन में फाल्ट हो गया जिससे पूरे इलाके की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed