फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   VHP supported Jain Samaj, Working President Alok Kumar said - Sammed Shikhar should not be made tourism

Mp News: विहिप ने किया जैन समाज का समर्थन, कार्याअध्यक्ष आलोक कुमार बोले- सम्मेद शिखर को पर्यटन नहीं बनाए

Sat, 31 Dec 2022 02:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 31 Dec 2022 02:47 PM IST
सार

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए के पक्ष में विश्व हिन्दू परिषद भी नहीं है। जैन समाज के विरोध का समर्थन करते हुए विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश की सरकारें स्वतंत्र तीर्थटान मंत्रालय बनाए। 

विज्ञापन
VHP supported Jain Samaj, Working President Alok Kumar said - Sammed Shikhar should not be made tourism
सम्मेद पर्वत - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

जैन समाज के प्रमुख तीर्थ सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने जाने के फैसले का जैन समाज खुलकर विरोध कर रहा है। अब उन्हें विश्व हिन्दू परिषद ने भी समर्थन दिया है। विहिप ने कहा कि सम्मेद शिखर एक तीर्थ स्थल है। उसे पर्यटन स्थल के रुप में विकसित नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय समिति की बैठक इंदौर मेें चल रही है। बैैठक में सम्मेद शिखर पर भी चर्चा हुई। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद भारत के सभी तीर्थ स्थलों की पवित्रता की रक्षा के लिए प्रयासरत है। हमारा यह स्पष्ट मत है कि किसी भी तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में परिवर्तित नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम इस बात के निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि प्रत्येक राज्य सरकार और केंद्र सरकार स्वतंत्र तीर्थाटन मंत्रालय बनाएं, जो अनुयायियों की श्रद्धा और आस्था के अनुरूप ही तीर्थ स्थलों का विकास करें। आपको बता दें कि जैन समाज सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने का लगातार विरोध कर रहा है। समााज ने बाजार बंद करने का आव्हान किया था। तब इंदौर के कई बाजार बंद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विहिप ने झारखंड सरकार से यह मांग की

-संपूर्ण सिद्ध क्षेत्र पार्श्वनाथ पर्वत को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाए। वहां ऐसी कोई गतिविधि न हो जिससे जैन समाज की आस्थाओं को आघात पहुंचे। इस तीर्थ क्षेत्र की सीमा में मांसाहार व नशाखोरी को किसी भी तरह अनुमति नहीं दी जा सकती।

-झारखंड में तीर्थाटन मंत्रालय की स्थापना की जाए जिससे सिद्ध क्षेत्र पार्श्वनाथ पर्वत के साथ-साथ वहां के सभी तीर्थ स्थलों का विकास अनुयायियों की श्रद्धा के अनुसार ही हो।

-सिद्ध पार्श्वनाथ पर्वत व तीर्थराज सम्मेद शिखर को कभी भी पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित न किया जा सके, इसके लिए अधिसूचनाओं में आवश्यक संशोधन किया जाए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed