{"_id":"63e26c1587029727da512345","slug":"veg-burger-called-online-from-swiggy-it-turned-out-to-be-nonveg-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swiggy से ऑनलाइन बुलाया वेज बर्गर, खाया तो नॉनवेज निकला, पीड़ित बोला- यह मेरी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swiggy से ऑनलाइन बुलाया वेज बर्गर, खाया तो नॉनवेज निकला, पीड़ित बोला- यह मेरी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़
Tue, 07 Feb 2023 08:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:51 PM IST
सार
ऑनलाइन फूड ऐप का चलन तेजी से बढ़ रहा है, साथ ही इनकी शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं। इंदौर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दीपक गोयल
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में रहने वाले दीपक गोयल ने छह फरवरी को स्वीगी ऐप के माध्यम से एक बर्गर शॉप से बर्गर ऑर्डर किया। कुछ ही देर में बर्गर घर पर आ गया। जैसे ही उन्होंने बर्गर खाया तो उन्हें उसका स्वाद थोड़ा अजीब लगा। उन्होंने बर्गर को खोलकर ध्यान से देखा तो वह अंडे वाला बर्गर था। दीपक का कहना है कि जो बर्गर ऑर्डर किया था वह वेज कैटेगिरी का था लेकिन जो उसने खाया वह नॉनवेज था।
इसके बाद दीपक ने पहले स्वीगी में कॉल किया तो उन्होंने कहा कि ऑर्डर को रिप्लेस कर देते हैं। इस पर दीपक ने कहा कि बात ऑर्डर रिप्लेस करने की नहीं है यह मेरी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। मुझे यह पता करना है कि इसमें गलती किसकी है। इसके बाद दीपक ने बिन्ग ऑन बर्गर पर कॉल किया, जहां से यह बर्गर आया था। शॉप ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है, गलती स्वीगी की है। स्वीगी ने उस बर्गर को वेज कैटेगिरी में रखा था।
इसके बाद दीपक ने अगले दिन फिर से स्वीगी की वेबसाइट को चेक किया तो वहां पर बर्गर की कैटेगरी को बदल दिया गया था। यानी नॉन वेज बर्गर को नॉन वेज की कैटेगरी में रख दिया गया था। दीपक ने बताया कि सोमवार को ये बर्गर ग्रीन साइन (वेज कैटेगरी)में था, लेकिन जब आज चेक किया तो उसके साथ अब रेड साइन में कर दिया गया। दीपक ने खाद्य विभाग से भी अपील की है कि ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का मामला है।
विज्ञापन
कैसे पहचानें वेज और नॉनवेज
यदि किसी भी फूड पैकेट में थोड़ा सा भी नॉन-वेज होता है तो उसके पैकेट पर मौजूद चोकोर निशान में लाल रंग होता है। यदि वह पूरी तरह से वेज होता है तो उस पर हरा निशान होता है।