फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Valentine Day Guru Krishna gave this special message to the youth on Valentine Day

Valentine Day: मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी ऐसे मनाते हैं वैलेंटाइन डे, युवाओं को दिया ये खास संदेश

Tue, 14 Feb 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 06:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में वैलेंटाइन डे को कुछ अलग तरीके से ही चार साल से मनाया जा रहा है। यहां वैलेंटाइन डे को दंपती दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने की है।

विज्ञापन
Valentine Day Guru Krishna gave this special message to the youth on Valentine Day
मानव सेवी गुरु कृष्णा बुजुर्ग दंपती के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज वैलेंटाइन डे देश भर में मनाया जा रहा है। ऐसे में इंदौर शहर के कृष्णा मिश्रा गुरुजी चार साल से वैलेंटाइन डे को दंपती दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसके अंतर्गत गुरुजी वरिष्ठ लोग, जिनकी शादी के 60 साल से अधिक हो चुके हैं, दिव्यांग जोड़े जो अपनी शारीरिक विषमताओं को लेकर साथ चल रहे हैं, उनका सम्मान करते हैं। साथ ही आज के युवाओं को यह संदेश देते हैं कि जो गुलाब लेकर एक-दूसरे से प्रेम का इजहार करते हैं और अपने प्रेम का इजहार कर पति-पत्नी बनने की कामना कर रहे हैं। लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते की महत्ता को समझ नहीं पाते। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को मजबूती से निभाएं, एक-दूसरे के स्वभाव, पसंद न पसंद और विषमताओं को लेकर चलना ही सच्चा दंपती जीवन है।

विज्ञापन


मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी द्वारा रिश्तों में भगवान का संदेश दंपती दिवस के रूप में विगत कई साल से दे रहे हैं। इसमें सभी वर्गों के दंपती का सम्मान तिरंगे दुप्पटे से कर वैलेंटाइन डे मनाने वालों को भी संदेश देते हैं कि प्यार के इजहार के बाद अगर पति-पत्नी बनें तो इनसे प्रेरणा लें, जो विषमता को लेकर कई साल से साथ हैं।
विज्ञापन




सम्मानित दंपती मुकुंद कुलकर्णी (90) पत्नी सुनंदा कुलकर्णी (84) का विवाह साल 1962 में हुआ था। उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा रिश्ता पति-पत्नी का है। इस रिश्ते के बाद ही हर रिश्ता शुरू होता है। इस रिश्ते की अहमियत आज के युवा लगभग भूल चुके हैं। बीते सात साल से श्याम शर्मा पत्नी सहित दृष्टिबाधित हैं। श्याम शर्मा ने कहा, आज का युवा सिर्फ अस्थाई रिश्तों में विश्वास करने लगा है, जिसका दुष्परिणाम अकेलापन और तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




85 साल की शकूर खान ने अपनी 60 साल के वैवाहिक जीवन के बारे में कहा, विवाह को आगे ले जाने में बहुत कड़वे घुट पीने पड़ते हैं, जो पी गया उसका कुटुंब बन गया। निराश्रित दंपती घनश्याम राय 89 साल के हैं, जो बिस्तर पर हैं। राय की पत्नी कमला राय उनकी सेवा हर पल करती रहती हैं।




कमला ने कहा, मेरी पूरी जीवन इच्छा मेरे पति हैं। कृष्णा गुरुजी ने कहा, घनश्याम राय की पत्नी का यह कथन सुन मन भाव-विभोर हो गया। संबंधों की मजबूती हमारा सबसे पहला धन है। बताते चलें, गुरुजी से जुड़े हुए लोग फरीदाबाद, दिल्ली, पूना, अमेरिका, कनाडा और दुबई में भी दंपती दिवस मनाए। कार्यक्रम के दौरान भाविका बदलनी की ओर से निराश्रित घनश्याम राय दंपती की तरफ से भोजन की रसीद कटाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed