फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two year old child died water tank accident

पानी की टंकी में गिरा ढाई साल का मासूम, दम घुटने से मौत

Sun, 16 Apr 2023 04:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 16 Apr 2023 04:42 PM IST
सार

मासूम बेटे को घर में छोड़ कर गए थे माता-पिता 5 मिनट में लौटे तो हो गया हादसा

विज्ञापन
Two year old child died water tank accident
टंकी में गिरा ढाई साल का मासूम लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

माता-पिता ढाई साल के बच्चे को छोड़कर चले गए और जब वापस लौटे तो वह पानी की टंकी में बेसुध दिखा। उसे इलाज के लिए ले गए और डॉक्टरों ने बचाने का पूरा प्रयास भी किया लेकिन बच नहीं सका।
विज्ञापन

 

घटना सदर बाजार थाने की है। पुलिस ने बताया कि यहां के जूना रिसाला इलाके में शनिवार रात एक आयोजन था जिसमें चंद्रशेखर अपनी पत्नी और बेटे लक्ष्य के साथ भोजन करने गया वहां से लौटकर आने पर चंद्रशेखर अपने बेटे और पत्नी को छोड़कर कहीं काम से चला गया। 

विज्ञापन

 

कुछ देर बाद पत्नी बेटे को छोड़कर पास में ही आइसक्रीम लेने चली गई। 5 मिनट से भी कम समय में जब वह लौटी तो बेटा लक्ष्य उसे कहीं नहीं दिखाई दिया। परेशान मां ने आसपास कुछ देर तलाशा तभी बेटा पास की पानी की टंकी में बेसुध दिखाई दिया। बाहर निकालकर एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक हौज में करीब ढाई फीट पानी था। लक्ष्य के माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed