{"_id":"65053ef71656ee0c200f53c5","slug":"train-accident-ratlam-mandal-12494-nizamuddin-miraj-darshan-express-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: तेज बारिश में ट्रैक पर गिरे पत्थर, रतलाम मंडल में रेल हादसा, कई ट्रेनों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Accident: तेज बारिश में ट्रैक पर गिरे पत्थर, रतलाम मंडल में रेल हादसा, कई ट्रेनों को रोका
Sat, 16 Sep 2023 11:06 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:06 AM IST
सार
12494 निजामुद्दीन मिराज एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। तेज बारिश की वजह से ट्रैक पर पत्थर गिर गए जिससे यह हादसा हुआ। रतलाम रेल मंडल ने जानकारी जारी करते हुए कहा है कि ट्रेन के पावर इंजन डिरेल हुए हैं।
विज्ञापन
train accident
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम मंडल के रतलाम दाहोद सेक्शन में 12494 निजामुद्दीन मिराज एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। तेज बारिश की वजह से ट्रैक पर पत्थर गिर गए जिससे यह हादसा हुआ। रतलाम रेल मंडल ने जानकारी जारी करते हुए कहा है कि ट्रेन के पावर इंजन डिरेल हुए हैं। रतलाम मंडल के सभी अधिकारी साइट पर हैं। मेडिकल और एक्सीडेंटल हेल्प ट्रेन भी पहुंच गई है। अभी तक जनमाल की किसी तरह की हानी नहीं हुई है। ट्रेन को सुधारने संबंधित सभी आपरेशन चल रहे हैं। कई ट्रेनों को रोका गया है लेकिन जल्द सभी नियमित हो जाएंगी।
लोग होते रहे परेशान
ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद लोग कई घंटों तक परेशान होते रहे। रतलाम रेल मंडल ने लोगों के खाने पीने और रुकने की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी एक टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
लोग होते रहे परेशान
ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद लोग कई घंटों तक परेशान होते रहे। रतलाम रेल मंडल ने लोगों के खाने पीने और रुकने की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी एक टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
