फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   To repay the loan, theft was done in grandfather's house, police arrested

Indore: कर्ज चुकाने के लिए दादा के घर में ही कर ली चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 04:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 11 Aug 2023 04:32 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस पर तीन लाख रुपये का कर्ज है। कर्ज देने वाले बार-बार परेशान कर रहे थे। उसे पता था कि दादा के यहां सोने के आभूषण है,इसलिए उसने चोरी के अपने दादा का घर चुना।

विज्ञापन
To repay the loan, theft was done in grandfather's house, police arrested
इस युवक ने अपने दादा के यहां ही चोरी की। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पुलिस ने चोरी की वारदात में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने दादा के घर पर ही हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह चोरी बाद जाता हुआ दिख रहा था। पुलिस को उस पर शंका हुई और पूछताछ की तो चोरी का राज खुल गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

सोमवार को रावजी बाजार क्षेत्र में वाहिद पिता अहमद अली के यहां चोरी हुई थी। परिवार के लोग ग्रीनपार्क काॅलोनी में एक पारिवारिक आयोजन में शामिल होने गए थे। वहां से रात को लौटे तो गेट का ताला खुला था और अलमारी खुली थी। चोर घर से सोने चांदी के आभूषण और  75 हजार रुपये चुरा ले गया। जिसकी कीमत तीन लाख रुपये के करीब थी।

विज्ञापन


वाहिद ने रावजी बाजार थाने में शिकायत की। जांच करने घर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उन्होंने शाहरुख पिता जाकिर नजर आया। शाहरुख फरियादी वाहिद का पोता है। पुलिस को उस पर शंका हुई। शाहरुख का आपराधिक रिकार्ड भी पुलिस को मिला। वह हत्याकांड के मामले में पिछले दिनों ही जेल से छूटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए की चोरी

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस पर तीन लाख रुपये का कर्ज है। कर्ज देने वाले बार-बार परेशान कर रहे थे। उसे पता था कि दादा के यहां सोने के आभूषण है,इसलिए उसने चोरी के अपने दादा का घर चुना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed