Indore News: आर्मी कॉलेज के पास दिखा बाघ, फॉरेस्ट विभाग तलाश में जुटा
महू के जंगलों का क्षेत्र महाराष्ट्र तक जाता है इसलिए यहां पर लगातार मिल रहे तेंदुए और बाघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रोन से होगी सर्चिंग
वन विभाग के एसडीओ कैलाश जोशी का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्य प्राणी के पंजों के निशान को वेरीफाई किया जा रहा है। अभी ड्रोन कैमरा बुलवाया जा रहा है। ड्रोन कैमरे से भी सर्चिंग की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि वन्य प्राणी कौन सी प्रजाति का है।
महाराष्ट्र तक है क्षेत्र
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर देव वासुदेवन ने बताया कि महू से जुड़ा हुआ यह क्षेत्र महाराष्ट्र तक जाता है यह पूरा भाग बाघों का टेरिटरी है। वासुदेवन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से बाघ रोड क्रॉस करके निकल रहा है। कुछ महीने पहले आर्मी वार कॉलेज में तेंदुए का मूवमेंट भी नजर आया था। इसके बाद उसे पकड़कर जंगलों में छोड़ा गया था।
