फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tiger in Mhow army war college

Indore News: आर्मी कॉलेज के पास दिखा बाघ, फॉरेस्ट विभाग तलाश में जुटा

Mon, 08 May 2023 08:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 08 May 2023 08:34 PM IST
सार

महू के जंगलों का क्षेत्र महाराष्ट्र तक जाता है इसलिए यहां पर लगातार मिल रहे तेंदुए और बाघ

विज्ञापन
Tiger in Mhow army war college
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महू में आर्मी क्षेत्र के वार कॉलेज में बाघ दिखाई दिया है।आर्मी के सीसीटीवी कैमरे में रविवार रात में उसका मूवमेंट कैद हुआ है। यह वीडियो पर्यावरणविदों और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सोशल ग्रुप में वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी लगते ही वन विभाग का अमला भी अलर्ट हो गया है और आर्मी के अधिकारियों के साथ आर्मी वॉर कॉलेज और उसके आसपास के सभी क्षेत्रों में बाघ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

ड्रोन से होगी सर्चिंग

वन विभाग के एसडीओ कैलाश जोशी का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्य प्राणी के पंजों के निशान को वेरीफाई किया जा रहा है। अभी ड्रोन कैमरा बुलवाया जा रहा है। ड्रोन कैमरे से भी सर्चिंग की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि वन्य प्राणी कौन सी प्रजाति का है।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र तक है क्षेत्र

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर देव वासुदेवन ने बताया कि महू से जुड़ा हुआ यह क्षेत्र महाराष्ट्र तक जाता है यह पूरा भाग बाघों का टेरिटरी है। वासुदेवन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से बाघ रोड क्रॉस करके निकल रहा है। कुछ महीने पहले आर्मी वार कॉलेज में तेंदुए का मूवमेंट भी नजर आया था। इसके बाद उसे पकड़कर जंगलों में छोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed