फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ti police officer tehzeeb kazi indore fitness motivation

Fitness: 54 की उम्र में थानेदार बना बॉडी बिल्डर, जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन का अवॉर्ड

Sun, 19 Mar 2023 06:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 19 Mar 2023 06:19 PM IST
सार

इंदौर के तहजीब काजी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं
 

विज्ञापन
ti police officer tehzeeb kazi indore fitness motivation
TI तहजीब काजी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर अब फिटनेस में नंबर वन बनने की दौड़ में है। यहां के रहवासी और अधिकारी सब फिटनेस के लिए जागरूक हो रहे हैं। ऐसे ही एक उदाहरण हैं संयोगितागंज थाने के टीआइ तहजीब काजी। तहजीब अपनी फिटनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं और हाल ही में उन्होंने बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा में उतरकर सभी को चौंका दिया। इसमें वे चैंपियन ऑफ चैंपियन के अवॉर्ड से नवाजे गए। वे मास्टर (सीनियर) ग्रुप में प्रथम स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


स्टेज पर आए तो सीटियां बजने लगी
टीआइ तहजीब काजी इंदौर में बहुत लोकप्रिय हैं। जैसे ही वे स्टेज पर आए तो लोग उन्हें देखकर तालियां और सीटियां बजाने लगे। 

दौरे पर थे, चैंपियनशिप देखकर तुरंत रजिस्ट्रेशन करवाया
तहजीब काजी शनिवार शाम इलाके का भ्रमण कर रहे थे। इसी समय शहर के नेहरू स्टेडियम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। ट्रेनर रवि ने उन्हें वहां पर देखकर कहा कि आप की फिटनेस बहुत अच्छी है आपको भी इसमें भाग लेना चाहिए। यह सुनकर तहजीब ने पांच सौ रुपए जमा किए और तुरंत रजिस्ट्रेशन करवाया। 
विज्ञापन


दो कैटेगिरी में अवॉर्ड मिले
तहजीब ने स्टेज पर जाकर प्रोफेशनल पोज दिए और दो अलग अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड जीते। सीनियर में उन्हें मास्टर और पूरी प्रतियोगिता में चैंपियन आफ चैंपियन का प्रमाण पत्र दिया गया। चैंपियनशिप में 19 साल से लेकर 55 साल तक के बॉडी बिल्डर ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई से भर्ती हुए, थाने में बनाया जिम
टीआइ तहजीब काजी 1999 बैच के हैं। वे एसआइ से भर्ती हुए थे। इसके पहले वे एमआइजी और विजय नगर थाना में पदस्थ रहे हैं। यहां तो वे बीआरटीएस पर ही दौड़ लगाते थे। संयोगितागंज थाना जाने के बाद उन्होंने थाना परिसर में जिम बना लिया। वे रोजाना एक घंटा वर्कआउट करते हैं। 40 मिनट वर्जिश और 20 मिनट तक नेहरू स्टेडियम में दौड़ते हैं। स्टाफ को भी नियमित फिट रहने की सीख देते हैं। उन्होंने 1999 में पांच मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी की थी। 54 साल की उम्र में भी उनकी दौड़ की रफ्तार बरकरार है। कोराना काल में ड्यूटी हो या शहर में कोई वीआईपी मूवमेंट, वे कसरत के लिए हमेशा समय निकाल लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed