फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   This time the heat in Indore is less, the monsoon will also come late

Indore: इस बार इंदौर में गर्मी ने कम सताया, मानसून भी देरी से आएगा

Thu, 01 Jun 2023 07:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 01 Jun 2023 07:45 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून से पहले हवा का रुख बदलता है। हवा तेज चलने लगती है और उसकी दिशा दक्षिण पश्चिमी रहती है, लेकिन इंदौर में कई  दिनों से  उत्तरी- पश्चिमी हवा चल रही है।  जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह की स्थिति बनी है। 

विज्ञापन
This time the heat in Indore is less, the monsoon will also come late
इंदौर मेें इस बार मानसून भी देरी से आएगा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें इस बार मौसम का रंग फीका है। ठंड ज्यादा नहीं पड़ी और गर्मी के तेेवर भी कम दिखे। हर बार मानसून भी 13 जून के आसपास आ जाता है, लेकिन इस बार 20 जून के बाद इंदौर मेें मानसून की आमद होगी,क्योकि इस बार केरल में ही अभी तक मानसून नहीं आया।

विज्ञापन

मई माह तेज गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मई मेें इंदौर की धरती ज्यादा नहीं तपी। 5-6 दिन तक बारिश के कारण तापमान में गिरावट रही। गर्मी के चार माह में 78 दिन पारा सामान्य से नीचे रही रहा। मई और अप्रैल में बारिश ने रिकार्ड बनाया। सवा सौ साल में अप्रैल में इंदौर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस कारण अप्रैल के अंतिम सप्ताह मेें पारा सामान्य से 13 डिग्री तक नीचे रहा। गर्मी के चार माह में हवा का असर आसमान में बना रहा।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून से पहले हवा का रुख बदलता है। हवा तेज चलने लगती है और उसकी दिशा दक्षिण पश्चिमी रहती है, लेकिन इंदौर में कई दिनों से उत्तरी- पश्चिमी हवा चल रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह की स्थिति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागार और बंगाल की खाड़ी में तापमान के अंतर का असर मानसून पर रहेगा। इस बार छोटे विक्षोभ पहले ही दोनो स्थानों पर बने। इस कारण गर्मी के दिनों में बारिश होती रही। मानसून में बारिश कम हो सकती है। मानसून का असर इंदौर में 20 जून के बाद होगा। फिलहाल प्री मानसून वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed