फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-photo-exhibition-indore-press-club-malwa-photo-foundation-award

Indore News: इंदौर में सजा 500 तस्वीरों का अनोखा संसार, 20 दिग्गज फोटोग्राफर्स को मिला विशेष सम्मान

Fri, 21 Aug 2026 09:22 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 21 Aug 2026 09:22 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में 40 से अधिक फोटोग्राफर्स की 500 से ज्यादा उत्कृष्ट तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही अन्य आयोजन में देश-विदेश के 20 उत्कृष्ट छायाकारों को 'मास्टर ऑफ मालवा' सहित अन्य उपाधियों से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
indore-news-photo-exhibition-indore-press-club-malwa-photo-foundation-award
इंदौर में आयोजित हुए कार्यक्रमों के दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में छायाकारों के लिए कई आयोजन हुए। कहीं उनके चित्रों को प्रदर्शित किया गया तो कहीं उनके कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब में विशेष स्लाइड शो का आयोजन किया गया। फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया इंदौर और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस शो में शहर के ख्यातनाम 40 से अधिक फोटोग्राफर्स के 500 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए। चित्रों के इस अद्बुत संसार को दर्शक अपलक निहारते रहे। आरंभ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फोटोग्राफर्स साथियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी काम करने वाले हमारे साथी चंद सेकंड में जिस तस्वीर को क्लिक करते हैं वह तस्वीर अपने आप में मुकम्मल कहानी होती है, बल्कि कई बार इतिहास भी बन जाती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक जर्नलिस्ट होने के नाते मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोई भी खबर बिना तस्वीर के पूरी नहीं होती। इसके लिए हमारे फोटो जर्नलिस्ट बधाई के पात्र हैं जो हर परिस्थिति में अपने काम में जुटे रहते हैं। इस दौरान इंदौर के वरिष्ठ छायाकार हेमशंकर पाठक, अखिल हार्डिया, महेंद्र राठौर, तनवीर फारुखी और प्रवीण रावत का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। आरंभ में अतिथियों का स्वागत महासचिव प्रदीप जोशी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक बलवंत सिंह चौहान, सह संयोजक राजू पंवार, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, श्याम कामले, विजय भट्ट ने किया। इस मौके पर अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, शिवाजी मोहिते, डॉ. एसएल गर्ग, हरेराम वाजपेयी, मुरली खंडेलवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया और आभार मुकेश तिवारी ने माना। कार्यक्रम के अंत में विश्व विख्यात फोटोग्राफर्स रघु राय को श्रद्धासुमन भी अर्पित करते हुए उनके प्रति आदरांजलि प्रेषित की गई।
विज्ञापन


विश्व के 20 उत्कृष्ट फोटोग्राफरों को किया सम्मानित
मालवा फोटो फाउंडेशन, इंदौर द्वारा फोटोग्राफी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विश्व के 20 चयनित फोटोग्राफरों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा इन फोटोग्राफरों को “मास्टर ऑफ मालवा” सहित विशेष मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया। मालवा फोटो फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक अनुराग बडोलिया ने बताया कि फाउंडेशन वर्ष 2016 से फोटोग्राफी को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता आ रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य देश-विदेश के फोटोग्राफरों को एक मंच प्रदान करना तथा फोटोग्राफी की कला को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना है। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष सम्मान कार्यक्रम के तहत चयनित फोटोग्राफरों को उनकी रचनात्मकता, फोटोग्राफी के क्षेत्र में योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। चयनित फोटोग्राफरों को सम्मान-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके कार्य और योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की पहल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
सम्मान प्राप्त करने वाले प्रमुख फोटोग्राफरों में गुरदास दुआ (इंदौर), पद्माकर गड़े (इंदौर), तीर्थ दासगुप्ता (दिल्ली), डॉ. बरुण सिन्हा (पटना), अनिल रसल सिंह (लखनऊ), एम.सी. शेखर (हैदराबाद) तथा लुईस चोई (हांगकांग) सहित देश-विदेश के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित फोटोग्राफर शामिल रहे। इस अवसर पर मालवा फोटो फाउंडेशन के मार्गदर्शक महेंद्र राठौर तथा फाउंडेशन के सदस्य दिनेश सिंह एवं वैभव गुप्ता, नितिन कुशवाह, दिनेश जगवानी सहित अन्य गणमान्य एवं फोटोग्राफी से जुड़े वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मालवा फोटो फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी देश-विदेश के प्रतिभाशाली फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करने और फोटोग्राफी की कला को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां जारी रखने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed