फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   This small work on Makar Sankranti will change your luck

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर यह छोटा सा काम, बदल देगा किस्मत

Fri, 13 Jan 2023 10:31 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 13 Jan 2023 10:31 AM IST
सार

मकर संक्रांति के पर्व पर इंदौर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं बड़े स्तर पर समाज सेवा अभियान चलाती हैं, मंदिरों में जरूरतमंदों को कंबल खाने पीने का सामान और जरूरत का सामान दिया जाता है

विज्ञापन
This small work on Makar Sankranti will change your luck
सनातन हिंदू संस्कृति में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत अधिक महत्व माना गया है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाने वाला है। भारत में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है माना जाता है। इस दिन दिया गया दान आपकी किस्मत को बदल सकता है। इंदौर के वरिष्ठ पंडित और ज्योतिषी बताते हैं कि मकर संक्रांति के दिन दी गई चीजें पुण्य लाभ देती है और आपकी किस्मत बदलने की ताकत रखती हैं।
विज्ञापन


क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति
हिन्दू धर्म के अनुसार मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। सनातन हिंदू संस्कृति में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत अधिक महत्व माना गया है। मकर संक्रांति के दिन दान करने के साथ ही पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन


कब मनेगी मकर संक्रांति
भारत में लोहड़ी के एक दिन बाद मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी रविवार को पड़ रही है।

इंदौर के ज्योतिषी पंडित राम शर्मा बता रहे हैं कि इस दिन किन चीजों के दान का महत्व है...
पंडित शर्मा बताते हैं कि मकर संक्रांति के दिन तेल, गुड़, काले कंबल और खिचड़ी के दान का विशेष महत्व माना जाता है, इस दिन जरूरतमंदों की सेवा करने का लाभ इंसान को सदा के लिए मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में कई सेवा अभियान
मकर संक्रांति के पर्व पर इंदौर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं बड़े स्तर पर समाज सेवा के अभियान चलाती हैं इस दिन जहां मंदिरों में जरूरतमंदों को कंबल खाने पीने का सामान और जरूरत का सामान दिया जाता है वहीं शहर के सभी प्रमुख सामाजिक लोग और संस्थाएं जरूरतमंदों की मदद के हर संभव प्रयास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed