{"_id":"644942445a6521a208041b09","slug":"the-young-man-was-beaten-naked-garlanded-with-slippers-folded-hands-still-kept-beating-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: युवक को नग्न करके पीटा, चप्पलों की माला पहनाई, हाथ जोड़ता रहा फिर भी मारते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: युवक को नग्न करके पीटा, चप्पलों की माला पहनाई, हाथ जोड़ता रहा फिर भी मारते रहे
Wed, 26 Apr 2023 08:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 26 Apr 2023 08:54 PM IST
सार
युवक पर परिजन ने लगाया 12 साल की लड़की का अपहरण करने का आरोप, पुलिस ने पकड़ने के बाद छोड़ा, वीडियो वायरल हुआ तो फिर से पकड़ा
विज्ञापन
जूते- चप्पल की माला पहनाकर पीटा
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लोगों ने एक युवक को नग्न कर बुरी तरह से पीटा। कनाड़िया क्षेत्र में हुई इस घटना में लोगों ने युवक पर 12 साल की बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया था। लोगों ने उसे पीटते हुए वीडियो भी बनाया। मामले में कनाड़िया पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और बच्ची को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
बहन ने बताया दीदी रितिक के साथ चली गई
मामला कनाड़िया इलाके की भूरी टेकरी का है। यहां रहने वाली 12 साल की लड़की को रितिक नाम का युवक 24 अप्रैल को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। लड़की के लापता होने के समय उसका परिवार शादी में गया था। जब पिता घर आए तो छोटी बेटी ने बताया कि बड़ी बहन रितिक के साथ गई है। इसकेबाद परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया।
रात में परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज की। 25 अप्रैल को परिवार के लोगों को बायपास पर बच्ची और रितिक मिल गए। इसके बाद लड़की के परिजन रितिक को पकड़कर भूरी टेकरी लेकर आ गए। यहां पर अन्य लोगों ने उसे जूते- चप्पल की माला पहनाकर पीटा। उसे नग्न कर दिया और उसका वीडियो बनाकर माफी मंगवाई। इसके बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने रितिक को मामूली कार्रवाई कर छोड़ दिया था लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद उसे वापस हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पहले भी की थी रितिक की शिकायत
लड़की की मां ने बताया कि रितिक खजराना और बाइपास की कॉलोनी में साफ-सफाई का काम करता है। पहले वह भूरी टेकरी पर ही रहता था। उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। मामले में उन्होंने पहले भी शिकायत की थी।