फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The work of thieves in Indore, the thieves took away the sandalwood tree from the forest officer's house

indore crime: इंंदौर में चोरों का कमाल, फारेस्ट ऑफिसर के घर से चोर काट कर ले गए चंदन का पेड़

Thu, 08 Dec 2022 12:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 08 Dec 2022 12:15 PM IST
सार

इंदौर के आसपास के वन क्षेत्र की सुरक्षा का दावा करनेवाले फारेस्ट ऑफिसर के घर ही सुरक्षित नहीं है।चोरों ने इंदौर के नवरत्नबाग में इंदौर वनमंडल परिसर में चंदन के पेड़ को काट दिया।

 

विज्ञापन
The work of thieves in Indore, the thieves took away the sandalwood tree from the forest officer's house
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

वन संरक्षक (सीएफ) के बंगले के आसपास ऊंची दीवारें हैं। चौकीदार भी तैनात रहते है। इसके बावजूद चंदन का पेड़ काट ले गए। इसके अलावा डीएफओ और एसडीओ के बंगलों के परिसर में भी पेड़ काटने की कोशिश की गई। इसके अलावा बीएसएनएल परिसर में भी एक पेड़ कटा मिला है।

विज्ञापन

जिस बंगले में चोरी को अंजाम दिया गया। वह बैतूल के वनसंरक्षक प्रफुल्ल फुलजले को मिला है। पेड़ की तने को तार से एक खंभे से बांधा गया। इसके बाद सात से आठ फीट ऊंचा पेड़ का हिस्सा काट ले गए।डीएफओ नरेंद्र पंडवा और एसडीओ केके निनामा के बंगले से भी पेड़ काटने की कोशिश की गई है दोनों अफसरों के बंगले में लगे पेड़ के तने की छाल निकाली है, ताकि कुछ समय बाद पेड़ सूखने लग जाए। अब अफसरों ने चोरी की जांच शुरू कर दी है। अफसरों को आशंका है कि विभाग के कर्मचारी भी चोरों से मिले हो सकते है।

विज्ञापन

कैमरे में नहीं दिखे चोर

परिसर के मुख्य गेट के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसके अलावा परिसर में अन्य कई जगह कैमरे लगे हैं, लेकिन चोर कैमरे में कैद नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जिस रात को पेड़ काटे गए। तब परिसर में कुछ देर के लिए बिजली गुल हुई थी। आशंका है कि उस समय अंधेरे का फ़ायदा उठा कर चोर आए होंगे अौर पेड़ काट कर ले गए। इस कारण कैमरे में कुछ रिकार्ड नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed