{"_id":"64a3ce09c351a71fd3087dc5","slug":"the-house-of-the-goon-who-beat-bjp-leader-on-the-cheek-was-broken-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: भाजपा नेत्री के गाल पर ब्लेड मारने वाले गुंडे का मकान तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: भाजपा नेत्री के गाल पर ब्लेड मारने वाले गुंडे का मकान तोड़ा
Tue, 04 Jul 2023 01:16 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:16 PM IST
सार
भाजपा नेत्री पर महला करने वाला भीम यादव महक वाटिका में रहता है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में बिजली कंपनी के कर्मचारी पोल लगाने पहुंचे थे। इस दौरान यादव को क्षेत्र की भाजपा नेत्री सुनीता से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
महिला के गाल पर ब्लेड मारने वाले गुंडे का मकान तोड़ा।
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के खजराना क्षेत्र में एक भाजपा नेत्री के गाल पर ब्लेड से हमला करने वाले बदमाश भीम यादव का अवैध निर्माण नगर निगम के अमले ने तोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली सहित 16 प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री पर महला करने वाला भीम यादव महक वाटिका में रहता है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में बिजली कंपनी के कर्मचारी पोल लगाने पहुंचे थे। इस दौरान यादव का क्षेत्र की भाजपा नेत्री सुनीता से विवाद हो गया था। भीम ने अपने दो साथियों के साथ रेजर ब्लेड से सुनीता के दोनों गाल चीर दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। दो आरोपी तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, लेकिन भीम फरार है। उसके आपराधिक रिकाॅर्ड को देखते हुए पुलिस ने उसकी संपत्ति का पता लगाया। निगम ने भी उसके निर्माणों की जांच की तो पाया कि मकान अवैध रूप से बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद निगम ने नोटिस दिया। तय समय तक अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार सुबह नगर निगम की गैंग ने आरोपी भीम का मकान भी ढहा दिया। डेढ़ घंटे में दो मंजिला मकान को तोड़ दिया गया। घर के बाहर आरोपी की गृहस्थी का सामान भी बिखरा पड़ा था।
गांधीनगर में हत्या के आरोपी का निर्माण भी तोड़ा गया
इसके अलावा गांधी नगर क्षेत्र में एक युवक की हत्या में शामिल एक आरोपी के अवैध निर्माण को भी नगर निगम की रिमूवल गैंग ने तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी प्रथम उज्जैनी जेल में है। सरेआम युवक की हत्या करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोपियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारे थे। आरोपी हीरानगर क्षेत्र में रहता था। उसके अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए सुबह अमला पहुंचा। परिजन मकान नहीं तोड़ने की बात कहते रहे, लेकिन अफसरों ने अवैध निर्माण का हवाला देकर उसे तोड़ दिया।
