फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The grand form of Annapurna temple of Indore will be seen again, encroachment removed from nearby

Indore News: फिर नजर आएगा इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर का भव्य स्वरूप, आस-पास से हटाए अतिक्रमण

Sat, 10 Dec 2022 06:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 10 Dec 2022 06:17 PM IST
सार

अन्नपूर्णा मंदिर की स्थापना स्वामी प्रभानंद गिरी जी महाराज  ने की थी।मंदिर का निर्माण इंडो-आर्यन और द्रविड स्थापत्य शैली में किया गया है। मंदिर की वास्तुकला शैली मदुराई के मीनाक्षी मंदिर की तरह है। भव्य गेट मंदिर की मंदिर की भव्यता दर्शाता है।

विज्ञापन
The grand form of Annapurna temple of Indore will be seen again, encroachment removed from nearby
मंदिर के करीब से अतिक्रमण हटाए गए। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में मां अन्नपूर्णा मंदिर पर्यटकों की पहली पसंंद रहा है। अब नए सिरे से मंदिर आकार ले रहा है। यह मंदिर देश के छह राज्यों की संस्कृति का संगम है। खास बात यह है कि इसके निर्माण में लोहे का उपयोग नहीं किया गया है। राजस्थान के मकराना से मंगवाए गए 40 हजार घनफीट मार्बल से का उपयोग मंदिर में किया जा रहा है। मंदिर का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में अतिक्रमण हो गया था। जिसे नगर निगम के अमले ने हटा दिया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने यहां दौरा कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

मेयर से मंदिर के प्रबंधक और पूजारियों ने चर्चा की थी और कहा था कि काफी लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते है, लेकिन उनके वाहन को पार्क करने के लिए जगह नहीं रहती है। मंदिर के आसपास काफी अतिक्रमण हो गया है। शनिवार को नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता अन्नपूर्णा मंदिर रोड पर पहुंचा और दुकानदारों को सामान हटाने के लिए कहा। कई दुकानों के शेड बाहर तक लगे थे। उन्हें जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। मंदिर के आसपास से करीब 40 अतिक्रमण हटाए गए। इसके अलावा रणजीत हनुमान मंदिर के आसपास से भी गुमटी, ठेले हटाने के लिए नगर निगम का अमला पहुंचा। अतिक्रमण न हटे, इसके लिए कुछ लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन अफसरों ने उनकी नहीं मानी। कुछ ही देर में सड़क चौड़ी नजर आने लगी।

विज्ञापन

जानिए अन्नपूर्णा मंदिर के बारे में

अन्नपूर्णा मंदिर की स्थापना स्वामी प्रभानंद गिरी जी महाराज ने की थी।मंदिर का निर्माण इंडो-आर्यन और द्रविड स्थापत्य शैली में किया गया है। मंदिर की वास्तुकला शैली मदुराई के मीनाक्षी मंदिर की तरह है। भव्य गेट मंदिर की मंदिर की भव्यता दर्शाता है। गेट पर चार बड़े हाथियों की मूर्ति है।मंदिर परिसर के भीतर अन्नपूर्णा, शिव, हनुमान और काल भैरव भगवान को समर्पित मंदिर भी हैं। मंदिर की बाहरी दीवारें अभी भी रंगीन पौराणिक चित्रों में शामिल हैं। मंदिर की दीवारों पर कृष्ण लीला का चित्रण है।नवदुर्गा में काफी भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैै। मंदिर 50 साल से भी अधिक पुराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed