फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ten-year-old girl's health deteriorated while playing with friends, died in hospital

Indore: दोस्तों के साथ खेलते हुए बिगड़ी दस साल की बच्ची की तबियत, अस्पताल में दम तोड़ा

Tue, 25 Jul 2023 07:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 25 Jul 2023 07:54 PM IST
सार

खेलते-खेलते अचानक बच्ची को चक्कर आए और तबियत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Ten-year-old girl's health deteriorated while playing with friends, died in hospital
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सुबह खेलते वक्त दस साल की बच्ची की अचानक तबियत बिगड़ी। परिजन अस्पताल ले गए तो उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि कुलकर्णी भट्टा निवासी महेश गोडाले की बेटी अवनी को उसकी मां अपने भाई के साथ एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची थी। यहां 15 मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। अवनी के मामा ने बताया कि वह सुबह सोकर उठने के बाद खेलने चली गई थी। खेलते-खेलते अचानक उसका सिर घूमने लगा और उसे बेचैनी होने लगी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी नब्ज देखी तो बताया कि धड़कन कम चल रही है। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने फिर से चेकअप किया तो बच्ची ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने मौत का कारण पता करने के लिए परिवार से बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कहा है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। परिवार के मुताबिक अवनी कक्षा 4 में पढ़ती थी। पिता कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। परिवार में एक बड़ा भाई और बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed