{"_id":"6360e66613196016551863b8","slug":"swiggy-delivery-boy-on-strike-in-indore-food-will-not-come-on-order-know-the-reason-for-the-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में हड़ताल पर स्विगी डिलीवरी बॉय, आर्डर करने पर नहीं आएगा खाना, जानिए स्ट्राइक की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में हड़ताल पर स्विगी डिलीवरी बॉय, आर्डर करने पर नहीं आएगा खाना, जानिए स्ट्राइक की वजह
Tue, 01 Nov 2022 02:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:57 PM IST
सार
इंदौर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के डिलीवरी बॉयस आज मंगलवार को हड़ताल पर हैं। डिलीवरी बॉयस का कहना है कि कंपनी पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद भी पैसे नहीं बढ़ा रही है।
विज्ञापन
हड़ताल पर स्विगी डिलीवरी बॉय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फूड डिलीवर कंपनी स्विगी के डिलीवरी बॉयस ने इंदौर में हड़ताल कर दी है। उनका कहना है कि पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं, लेकिन कम्पनी फूड डिलीवरी के एवज में पैसे कम दे रही है। साल भर पहले तीन किलोमीटर के 32 रुपये दिए जाते थे और अब छह किलोमीटर के 30 रुपये दिए जा रहे हैं। इतने कम पैसों में हम काम नहीं कर सकते। डिलीवरी बॉयस आज एकजुट होकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी मांगों को नहीं माने जाने के विरोध में हड़ताल कर दी है। अब किसी भी रेस्टोरेंट से हम ऑर्डर नहीं उठाएंगे।
कर्मचारी सन्नी आत्मे ने बताया कि यदि कस्टमर या रेस्त्रां मालिक हमारी शिकायत करते हैं तो कंपनी शिकायत के बाद हमारा पक्ष सुने बगैर आईडी ब्लॉक कर देती है, जबकि हम कम्पनी के सारे नियम मानते रहे हैं, लेकिन अब हम मनमानी नहीं सहेंगे। कर्मचारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर नारेबाजी कर भी अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
कर्मचारी सन्नी आत्मे ने बताया कि यदि कस्टमर या रेस्त्रां मालिक हमारी शिकायत करते हैं तो कंपनी शिकायत के बाद हमारा पक्ष सुने बगैर आईडी ब्लॉक कर देती है, जबकि हम कम्पनी के सारे नियम मानते रहे हैं, लेकिन अब हम मनमानी नहीं सहेंगे। कर्मचारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर नारेबाजी कर भी अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
