फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sudarshan Gupta, contender from number one assembly, said – the organization took the decision after thinking.

Mp Election 2023: एक नंबर विधानसभा से दावेदार सुदर्शन गुप्ता बोले- संगठन ने सोच समझ कर फैसला लिया

Mon, 25 Sep 2023 10:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 25 Sep 2023 10:50 PM IST
सार

इस विधानसभा क्षेत्र से गोपाल गोयल भी टिकट मांग रहे थे, गोपाल संघ से जुड़े सामाजिक संगठनों में इन दिनों काफी सक्रिय थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें भी टिकट नहीं दिया। एक नंबर विधानसभा के व्यापारिक क्षेत्र में विजयवर्गीय की पैठ ठीक अच्छी है। 

विज्ञापन
Sudarshan Gupta, contender from number one assembly, said – the organization took the decision after thinking.
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में कैलाश विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद टिकट की दौड़ में शामिल दूसरे दावेदारों की मेहनत पर भी पानी फिर गया। इस क्षेत्र से पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता फिर से टिकट मांग रहे थे। विजयवर्गीय के उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि संगठन हर फैसला सोच विचार कर लेता है।एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पहले से ही मजबूत है। मेयर चुनाव में ही 17 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हमनें ली थी।

विज्ञापन


अब विजयवर्गीय के उम्मीदवार बनने से हमारी स्थिति और मजबूत हो गई है। इस विधानसभा क्षेत्र से गोपाल गोयल भी टिकट मांग रहे थे, गोपाल संघ से जुड़े सामाजिक संगठनों में इन दिनों काफी सक्रिय थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें भी टिकट नहीं दिया। एक नंबर विधानसभा के व्यापारिक क्षेत्र में विजयवर्गीय की पैठ ठीक है। उनके समर्थक अशोक चौहान, कमलेश खंडेलवाल भी सामाजिक आयोजनों से जुड़े रहते है। उनकी फायदा भी विजयवर्गीय को मिलेगा।
विज्ञापन


चावड़ा भी थे दौड़ में

देपालपुर क्षेत्र में राजपूत समाज का वोटबैंक भी तगड़ा है। इस क्षेत्र से आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा भी टिकट के दावेदारों की दौड़ में थे, लेकिन संगठन ने फिर पिछला विधानसभा चुनाव हारे मनोज पटेल को फिर टिकट दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र में धाकड़ समाज का वोटबैंक निर्णायक रहता है। पटेल उसी समाज से आते है। देपालपुर से राजेंद्र चौधरी भी भाजपा से टिकट मांग रहे थे और दो सालों से क्षेत्र में सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed