फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Student of Indore drowned in Muhadi water fall, villagers refused to go in deep water

Indore:मुहाड़ी वाॅटर फाॅल मेें डूबा इंदौर का छात्र, ग्रामीणों ने गहरे पानी में जाने से किया था मना

Wed, 12 Jul 2023 08:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Jul 2023 08:18 PM IST
सार

 सभी दोस्त वाॅटर फाॅल पर जा रहे थे जो ग्रामीणों ने उन्हें रोका था और हिदायत दी थी कि झरने के आसपास बाारिश हो रही है। वहां फिसलने का खतरा ज्यादा है, लेकिन युवक नहीं माने। झरने के पास जाकर निखिल पानी में नहाने उतर गया। 

विज्ञापन
Student of Indore drowned in Muhadi water fall, villagers refused to go in deep water
मुहाड़ी वाॅटर फाॅल - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बारिश के मौसम मेें इंदौर के आसपास के वाटर फाॅल मनोरम तो नजर आते है, लेकिन उनमें नहाना खतरे से खाली नहीं है। इंदौर से 30 किलोमीटर दूर मुहाड़ी फाॅल में 17 वर्षीय युवक निखिल लश्करी डूब गया। पांच घंटे बाद उसका शव पानी से खोताखोरों को मिला।

विज्ञापन


निखिल सुखलिया ग्राम क्षेत्र मेें रहता है और सेंट्रल स्कूल में पढ़ता था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ बाइक पर पिकनिक मनाने वाॅटर फाॅल पर पहुंचा था। इसके बारे में उसने परिवार वालों को भी नहीं बताया था।

विज्ञापन

जब सभी दोस्त वाॅटर फाॅल पर जा रहे थे जो ग्रामीणों ने उन्हें रोका था और हिदायत दी थी कि झरने के आसपास बाारिश हो रही है। वहां फिसलने का खतरा ज्यादा है, लेकिन युवक नहीं माने। झरने के पास जाकर निखिल पानी में नहाने उतर गया। इसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त किनारे पर बैठेे थेे, इसलिए उसे बचा नहीं सके। उन्होंने कम्पेेल पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। इसके बाद सुबह से निखिल की सर्चिंग की गई। पांच घंटे बाद उसका शव नदी से गोताखोरों ने खोज निकाला। जब निखिल नहाने के लिए नदी में जा रहा था तो दोस्तों ने उसे मना किया था, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर निखिल नहाने चला गया।

डूबने पर जब उसने मदद के लिए शोर मचाया तो एक साथी सिद्धार्थ उसे बचाने के लिए नदी में गया, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाया। सिद्धार्थ भी बहने लगा तो दूसरे दोस्तों ने उसे बचाया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed