{"_id":"64eb60c9488914d3e40fdf34","slug":"student-killed-in-road-accident-truck-crushed-near-trenching-ground-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: छात्र की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: छात्र की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास रौंदा
Sun, 27 Aug 2023 08:12 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 27 Aug 2023 08:12 PM IST
सार
इंदौर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनो बाइक पर सवार थे। एक युवक को ट्रक ने टक्कार मारी, जबकि दूसरे युवक की मौत कार की टक्कर से हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर मे ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास सड़क हादसे में आईटीआई के स्टूडेंट की मौत हो गई। उसे एक ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अजय पिता सीतराम निवासी देवास है। अजय बाइक पर अकेला जा रहा था। इस बीच उसे ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा केसर बाग ब्रिज रोड पर हुआ। 28 वर्षीय सौरभ निवासी द्वारकापुरी को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगिर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
उधर परिवार को हादसे को लेकर शंका है। उनका कहना है कि सौरभ उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है। वह दोस्तों के साथ गया था और रात को घर लौट रहा था। पुलिस टक्कर मारने वाली कार का पता जुटा रही है। उधर सौरभ के साथ गए दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उनका कहना है कि कार की टक्कर से ही सौरभ की मौत हुई।
विज्ञापन
