फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   State BJP in-charge Yadav said – Farmers, youth, science and research increased the pride of the country

Indore: प्रदेश भाजपा प्रभारी यादव बोले- किसान, नौजवान, विज्ञान और अनुसंधान ने देश का गौरव बढ़ाया

Mon, 28 Aug 2023 09:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 28 Aug 2023 09:11 PM IST
सार

 भाजपा प्रभारी यादव ने कहा कि किसान,नौजवान, विज्ञान और अनुसंधान में देश का गौरव बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। हम मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर नहीं,62 हजार बूथों पर चुनाव लड़ रहे है।

विज्ञापन
State BJP in-charge Yadav said – Farmers, youth, science and research increased the pride of the country
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। हमने 39 सीटों पर उम्मीदवार उतारे,लेकिन कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई। अब प्रदेश में विकास यात्राअेां को सुनामी आएगी तो कांग्रेस उसके आगे हवा में उड़ जाएगी।

विज्ञापन

इंदौर आए भाजपा प्रभारी यादव ने दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि किसान,नौजवान, विज्ञान और अनुसंधान में देश का गौरव बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण का मंत्र दिया है।

विज्ञापन


हम मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर नहीं बलि्क 62 हजार बूथों पर चुनाव लड़ रहे है। हमारा बूथ मजबूत ही चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत होगा। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने का काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कांग्रेस ने दस साल तक प्रदेश में शासन किया था,लेकिन सरकार की पहचान उपल्बधियों के कारण नहीं है। अंधेर नगरी चौपट राजा के युग से भाजपा इस प्रदेश को प्रगतिशील राज्य की श्रेणी में लाई है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को फिर मौका दिया, लेकिन कांग्रेस ने उद्योग के बजाए तबादला उद्योग शुरू कर दिया। किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया।



अब प्रदेश में विकास की गति रुकने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास जीता है। वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू सिंह रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश में वर्षों तक रही, लेकिन कभी घर-घर शौचालय बनवाने के बारे में नहीं सोचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले शौचालय बनवाए, ताकि विदेशों में हमारे देश की छवि खुले में शौच की आदत के कारण धूमिल न हो। बैठक में विधायक रमेश मैंदोला ने भी अपनी बात कही। संचालन सुमित मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed